फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Womens Day 2020: इस साल महिलाओं पर आधारित ये चार फिल्में हुई रिलीज, 'थप्पड़' ने तो सभी को हिलाया

Sun, 08 Mar 2020 07:37 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 08 Mar 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
International womens day 2020 Chhapaak to Thappad 4  women oriented bollywood films
Kajol, Taapsee Pannu and Deepika - फोटो : file photo

साल 2020 की शुरुआत से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुईं। इनमें से कुछ ऐसी महिला प्रधान फिल्में थीं जिसने समाज में एक नया सवाल खड़ा किया। इन फिल्मों की न केवल कहानी लोगों को रास आई बल्कि अभिनेत्रियों ने दमदार अभिनय से एक नई छाप भी छोड़ी। 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' 8 मार्च को है। जानिए साल 2020 की शुरुआत से अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कौन कौन सी महिला प्रधान फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। 

International womens day 2020 Chhapaak to Thappad 4  women oriented bollywood films
thappad - फोटो : amar ujala

थप्पड़
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की फिल्म 'थप्पड़' (Thappad) 28 फरवरी, 2020 को रिलीज हुई। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही ऐसे कई सवाल खड़े कर दिए जिसने ये सोचने पर लोगों को मजबूर कर दिया कि एक 'थप्पड़' किसी के मन को कितनी चोट पहुंचा सकता है। इस फिल्म की कहानी थप्पड़ के इर्द गिर्द घूमती है जिसे तापसी पन्नू का पति उन्हें गुस्से में मारता है। थप्पड़ का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिल्म में उन्होंने 'थप्पड़' को अलग अलग नजरिए से पेश किया है। 

International womens day 2020 Chhapaak to Thappad 4  women oriented bollywood films
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

छपाक 
दीपिका पादुकोण की 'छपाक' फिल्म इस साल 10 जनवरी को रिलीज हुई थी। ये फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित थी। फिल्म में दीपिका ने लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाया है। 'छपाक' का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। इस फिल्म के जरिए मेघना ने लक्ष्मी अग्रवाल के संघर्ष की कहानी दिखाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
International womens day 2020 Chhapaak to Thappad 4  women oriented bollywood films
फिल्म पंगा में कंगना रनौत और ऋचा चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

पंगा 
कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' भी महिला आधारित फिल्म है। ये फिल्म इस साल 24 जनवरी को रिलीज हुई थी। 'पंगा' कबड्डी पर आधारित फिल्म थी। इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जो 32 साल की उम्र में मैदान पर वापसी करती है। फिल्म में कंगना एक कबड्डी प्लेयर बनी थी। इसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया था।

विज्ञापन
International womens day 2020 Chhapaak to Thappad 4  women oriented bollywood films
Devi - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

देवी
महिलाओं पर आधारित एक और फिल्म हाल ही में रिलीज हुई। इस फिल्म का नाम 'देवी' है। 13 मिनट की फिल्म देवी में काजोल एक तरह से सूत्रधार की तरह कहानी को बांधती हैं। ये एक शॉर्ट फिल्म है जिसमें काजोल के अलावा मुक्ता बर्वे, नीना कुलकर्णी, नेहा धूपिया, रमा जोशी, संध्या म्हात्रे, शिवानी रघुवंशी, श्रुति हासन और यशस्विनी दायमा है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियंका बनर्जी ने किया है। 

मलाइका अरोड़ा ने बिकिनी में शेयर की ऐसी तस्वीर, डिजानर बोले- 'देखो जरा पानी में...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed