फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women's day: इन महिला निर्देशकों ने पर्दे पर दिखाया दम, मीरा नायर की फिल्म का विदेश में भी बजा डंका

Sun, 08 Mar 2020 07:37 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 08 Mar 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
International womens day 2020: Indian women film directors redefining cinema
बॉलीवुड की महिला निर्देशक - फोटो : अमर उजाला

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) है। सालों से दुनियाभर के लोग महिला दिवस मनाते आ रहे हैं। यह एक ऐसा दिन है जब महिलाएं अपनी आजादी का जश्न खुलकर मनाती हैं। बॉलीवुड में भी इस दिन को बेहद खास तरीके से मनाया जाता है। इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) आइए आपको बताते हैं उन महिला निर्देशकों (Women Dirctors) की जिन्होंने बेहद शानदार फिल्में निर्देशित की हैं। 1926 से 2020 के बीच 94 साल बीत चुके हैं, लेकिन बॉलीवुड में महिला निर्देशकों की गिनती उंगलियों पर की जा सकती है।

International womens day 2020: Indian women film directors redefining cinema
मीरा नायर - फोटो : Social Media

मीरा नायर

डायरेक्टर मीरा नायर अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं, जिसकी झलक उनकी फिल्मों में भी देखने को मिलती है। मीरा ने 'सलाम बॉम्बे' और 'मॉनसून वेडिंग' जैसी फिल्में बनाई हैं। 'सलाम बॉम्बे' भारत की ओर से ऑस्कर के लिए बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज कैटेगरी में भेजी गई दूसरी फिल्म थी। मीरा ने हॉलीवुड फिल्में जैसे Amelia, Queen of Katwe, The Namesake जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं।

International womens day 2020: Indian women film directors redefining cinema
फातिमा बेगम

फातिमा बेगम

बॉलीवुड की पहली महिला फिल्म निर्देशक थी फातिमा बेगम। 1926 में उन्होंने फिल्म 'बुलबुल ए परिस्तान' का निर्देशन किया था। उस वक्त एक खास तबके की महिलाएं ही आगे बढ़ पाती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International womens day 2020: Indian women film directors redefining cinema
लीना यादव

लीना यादव

लीना यादव हिंदी सिनेमा की बेहतरीन निर्देशक हैं। उन्होंने "शब्द", "तीन पत्ती" और "पार्च्ड" फिल्मों का निर्देशन किया है। "पार्च्ड" को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में काफी सराहना मिली है। फिल्म बाल विवाह, पितृ सत्तात्मक परिवारों, रूढ़िवादी परंपराओं और मैरिटल रेप जैसे विषयों पर आधारित थी।  

विज्ञापन
International womens day 2020: Indian women film directors redefining cinema
अश्विनी अय्यर तिवारी - फोटो : Social Media

अश्विनी अय्यर तिवारी

निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी को 2017 में उनकी फिल्म 'निल बटे सन्नाटा' के लिए फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ (डेब्यू) निर्देशक का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा उन्होंने बरेली की बरफी और पंगा जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed