पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: देशभक्ति दिखाने में भी महिलाएं पीछे न रहीं, सबूत हैं ये 5 फिल्में

Mon, 04 Mar 2019 06:08 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 04 Mar 2019 06:08 PM IST
विज्ञापन
International Womens Day Bollywood Movies Based on Women Patriotism
फिल्में - फोटो : social media
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। महिलाएं हर साल और हर क्षेत्र में तरक्की करती जा रही हैं। राजनीति से लेकर देश की सुरक्षा तक, महिलाओं ने हर स्तर पर पुरुषों के बराबर कदम बढ़ाएं है। बॉलीवुड में भी कई ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता और ऐसा अभिनय करके दिखाया जो बहुत हद तक पुरुषों को भी पीछे छोड़ देता है। महिला दिवस पर आज हम आपको ऐसी महिलाओं से रुबरू करवाते हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर देशभक्ति को दिखाया।
International Womens Day Bollywood Movies Based on Women Patriotism
kangana ranaut - फोटो : file photo
बीती जनवरी कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' रिलीज हुई है। इस फिल्म में कंगना ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया है। इस फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य और देशभक्ति को दिखाया गया था। हालांकि फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर सकी, लेकिन कुछ समीक्षकों ने कंगना के अभिनय की काफी तारीफ की। 
International Womens Day Bollywood Movies Based on Women Patriotism
raazi - फोटो : file photo
आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' ने भी लोगों के अंदर देशभक्ति की भावना जगा दी थी। मेघना गुलजार की इस फिल्म में आलिया भट्ट ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया जो अपनी जान जोखिम में डालकर देश की सेवा करती है। वह लड़की दूसरे मुल्क में जाकर सेना के लिए जानकारी जुटाती है। यह फिल्म हरिंदर सिक्का के नॉवेल पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
International Womens Day Bollywood Movies Based on Women Patriotism
neerja - फोटो : file photo
एयर होस्टेस नीरजा भनोट की जिंदगी पर बनी फिल्म 'नीरजा' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स तोड़े। नीरजा देश की वो बेटी थी, जिसने अपने देश वासियों की रक्षा के लिए खुद के प्राण गवां दिए। नीरजा विमान में यात्रियों की सहायता और सुरक्षा करते हुए आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो गई थीं। इस फिल्म में नीरजा के किरदार में सोनम कपूर ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया। 
विज्ञापन
International Womens Day Bollywood Movies Based on Women Patriotism
खेलें हम जी जान से - फोटो : social media
2010 में आई दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'खेलें हम जी जान से' में देश भक्ति के रंग देखने को मिले। फिल्म की कहानी क्रांतिकारी सूर्य सेन के नेतृत्व में हुए चटगांव विद्रोह पर आधारित है। इस विरोध में किसी तरह एक महिला शामिल होती है और देश की आजादी में अपना योगदान देती है। इस किरदार को दीपिका ने बखूबी निभाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed