{"_id":"5c7d24ffbdec224a415ddae5","slug":"international-womens-day-women-oriented-bollywood-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना हीरो के ही बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई ये महिला प्रधान फिल्में, ताबड़तोड़ कलेक्शन से रच डाला इतिहास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिना हीरो के ही बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई ये महिला प्रधान फिल्में, ताबड़तोड़ कलेक्शन से रच डाला इतिहास
Mon, 04 Mar 2019 07:37 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 04 Mar 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
bollywood international womens day
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा। फिल्मों में महिलाओं को एक तरह की आजादी मिली है। एक लंबे अर्से तक हीरोइनों को फिल्मों में सिर्फ एक शो पीस की तरह ही दिखाया जाता था या फिर हीरो की प्रेमिका वरना आइटम नंबरों में ही जगह मिलती थी। इसके अलावा कुछ ही फिल्म होंगी जिसमें पूरी तरह से कहानी हीरोइन के इर्द गिर्द घूमती दिखी हो। समय बदला तो सोच बदली और डायरेक्टर महिला प्रधान फिल्मों के साथ आने लगे, उनकी समस्याएं दिखाने लगे। तो ऐसे मौकों पर हीरोइनों ने भी निराश नहीं किया और प्रियंका चोपड़ा हो, कंगना हो या फिर रानी या ऐश्वर्या सबने अपने किरदारों में जान फूंक दी। आज बात करते हैं कुछ ऐसे ही महिला प्रधान किरदारों की जिन्होंने अपने दम पर फिल्मों के लिए दर्शकों को टिकट खिड़की तक खींचा।
raazi
- फोटो : file photo
बीते साल रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म राजी को ही ले लीजिए। कम बजट में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। आलिया ने अपने दम पर फिल्म हिट कराई। 'राजी' महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को रिव्यू में 4 स्टार दिए गए थे।
neerja bhanot
- फोटो : file photo
साल 2016 में फिल्म नीरजा में सोनम कपूर ने अशोक चक्र से सम्मानित नीरजा भनोट का किरदार निभाया जिसने अपनी जान पर खेलकर हाइजेक हुए प्लेन से 100 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी। इस फिल्म के बाद सोनम ने फैशन आइकन के अलावा अपनी एक अलग जगह बना ली है और आने वाली फिल्मों में उनसे बहुत सी उम्मीदे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरबजीत गाना
- फोटो : self
वहीं फिल्म सरबजीत में भले ही कहानी रणदीप हुड्डा के किरदार के आसपास थी लेकिन ऐश्वर्या ने उनकी बहन का किरदार निभाकर कहानी के साथ पूरा न्याय किया। सरबजीत की बहन को जिस तरह से मीडिया में भाई के लिए लड़ते हुए देखा उसे बखूबी से स्टडी करके ऐश्वर्या ने पर्दे पर उतारा।
विज्ञापन
Mary Kom
- फोटो : file photo
वहीं प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म मैरीकॉम में मशहूर बॉक्सर एम सी मैरीकाम के संघर्ष के साथ-साथ देश में बॉक्सिंग के साथ जुड़े खिलाड़ियों की परेशानियों को बखूबी दिखाया। एक्टिंग के लिए प्रियंका ने कई अवॉर्ड्स भी जीते।