फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योग करते हुए माता-पिता की तस्वीरें साझा कर बोलीं कंगना, 'मुझे गर्व है कि...'

Sun, 20 Jun 2021 04:05 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 20 Jun 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day Kangana Ranaut shares pics of her parents doing yoga asanas
योग करते हुए कंगना रणौत के माता-पिता - फोटो : Instagram

तेजी से दौड़ती-भागती इस जिंदगी में आजकल लगभग हर दूसरा व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी से परेशान है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। वहीं, बेहद कम समय में योग ने लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए योग का सहारा लेते हैं। 21 जून 2015 से हुई शुरुआत के बाद हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। हर साल लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जाता है, जिसके लिए कई स्तर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित होते हैं। वहीं, कोरोना काल में तो योग का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। लोग खुद को फिट रखने के लिए योगासन करते हैं। क्या बच्चे और क्या बड़े लोग, हर कोई योग से जुड़ा हुआ है। इसी बीच बॉलीवुड की 'क्वीन' यानी कंगना रणौत ने भी एक खूबसूरत पोस्ट साझा किया है।



योग दिवस से ठीक एक दिन पहले कंगना ने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए अपने मां-पापा की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों के साथ ही कंगना ने एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी लिखा है और बताया है कि कैसे योग ने उनके माता-पिता को स्वस्थ रहने में मदद की। कंगना ने बताया कि अब मेरी तरह ही वो लोग भी रोजाना योग करते हैं।

International Yoga Day Kangana Ranaut shares pics of her parents doing yoga asanas
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने माता पिता की तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि उनके माता पिता योग करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कंगना ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'कल योग दिवस है और मैं आप सभी के साथ अपनी योग की कहानियों को साझा करने जा रही हूं। हर कोई जानता है कि मैंने कब और कैसे योग करना शुरू किया लेकिन कोई नहीं जानता होगा कि मैंने अपने पूरे परिवार को कैसे इसकी आदत डलवाई। अब मेरा पूरा परिवार योग नामक इस वरदान और आशीर्वाद का नियमित रूप से पालन करता है।'

International Yoga Day Kangana Ranaut shares pics of her parents doing yoga asanas
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना आगे लिखती हैं, 'कुछ ने विरोध किया, कुछ ने समय लिया, कुछ साल पहले मेरी मां के शरीर में डायबिटीज, थायरॉयड और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं घर कर गई थीं। डॉक्टर ने कहा कि हमें इससे निजात पाने के लिए एक ओपन हार्ट सर्जरी करनी होगी। उस दिन मैं टूट गई थी। मैं अपनी मां के पास रोती हए गई और कहा मुझे आपके जीवन के दो महीने दे दीजिए। मैं ये सर्जरी नहीं होने दे सकती।'

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day Kangana Ranaut shares pics of her parents doing yoga asanas
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

'मेरी मां ने मुझ पर भरोसा किया और योग करना शुरू कर दिया। आखिरकार मैं अपनी कोशिशों में सफल हो गई थी। आज उन्हें कोई बीमारी नहीं है, वह परिवार में सबसे स्वस्थ और सबसे योग्य हैं। वहीं अत्यधिक चलने के कारण मेरे पापा के घुटने खराब हो गए थे। उस समय मुझे मौका मिला और मैंने उन्हें योग के एक उत्साहित किया। वो भी अब ठीक हैं बिल्कुल और अब वो जॉगिंग भी करते हैं।'

विज्ञापन
International Yoga Day Kangana Ranaut shares pics of her parents doing yoga asanas
परिवार के साथ कंगना - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे कंगना लिखती हैं, 'आज मैं गर्व के साथ कह सकती हूं कि मैंने अपने परिवार को सबसे बड़े उपहार के रूप में योग दिया है। कोई ऐसी चीज नहीं है जो आपको अपने आप मिल जाती है, इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है। हर सुबह मैं उन्हें फोन करती हूं और एक ही सवाल पूछती हूं, योग किया ! आज सुबह उन्होंने अपने घर मंडी (हिमाचल) से अभ्यास करते हुए ये तस्वीरें भेजीं। आप किस तरह से अपने परिवार की सहायता कर रहे हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed