{"_id":"5ad6b45d4f1c1b61098b5124","slug":"ipl-2018-anushka-sharma-supports-virat-kohli-from-sets-of-film-zero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: शूटिंग के कारण स्टेडियम ना जा सकीं अनुष्का, तो विराट को सपोर्ट करने के लिए निकाली यह ट्रिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IPL 2018: शूटिंग के कारण स्टेडियम ना जा सकीं अनुष्का, तो विराट को सपोर्ट करने के लिए निकाली यह ट्रिक
Wed, 18 Apr 2018 10:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Virat and Anushka
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनुष्का शर्मा इन दिनों मुंबई में हैं। वह बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो में अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग कर रही हैं। उनके पति विराट कोहली भी इसी शहर में हैं। वह यहां इंडियन प्रीमियर लीग 2018 में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से टूर्नामेंट खेल रहे हैं। मगर एक ही शहर में होने के बावजूद अनुष्का विराट का मैच देखने नहीं जा सकीं।
2 of 5
anushka sharma
काम की वजह से अनुष्का शर्मा भले ही वानखेड़े स्टेडियम जाकर विराट कोहली का मैच देख नहीं सकीं। मगर शूटिंग से फुर्सत निकालकर, उन्होंने अपनी वैनिटी वैन में ही मैच देखा। यही नहीं, उन्होंने विराट कोहली और उनकी टीम को चियर अप करने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की।
3 of 5
anushka sharma
अनुष्का शर्मा ने टीवी पर मैच देखते हुए एक तस्वीर ली और लिखा, 'गो आरसीबी ब्वॉयज। काम की वजह से वैनिटी वैन से मैच देख रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Virat Anushka
हालांकि, मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 46 रनों से हरा दिया। मगर इससे पहले अनुष्का शर्मा ने बेंगलुरु जाकर विराट कोहली को सपोर्ट किया था। स्टेडियम में मौजूद एक्ट्रेस ने कभी फ्लाइंग किस दे कर तो कभी सीटी मारकर विराट कोहली और उनकी टीम आरसीबी को सपोर्ट किया। मैच विराट कोहली की टीम ने जीत लिया और उसके बाद 'विरुषका' ने जमकर पार्टी भी की।
विज्ञापन
5 of 5
zero
अनुष्का शर्मा इन दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' की शूटिंग कर रहीं हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म में उनका लुक बिलकुल अलग होगा। इसके लिए उन्हें प्रोस्थेटिक मेक अप लेना पड़ता है जिसमें 2-3 घंटे लगते हैं। फिल्म में उनके लुक को छुपाने के लिए जब भी वह वैनिटी वैन से निकलकर सेट तक जाती हैं तो सिर से लेकर पांव तक कपड़ों से ढंकी रहती हैं। सेट पर मोबाइल फोन भी बैन कर दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।