{"_id":"5b17cf354f1c1bc96b8b49fb","slug":"ipl-betting-case-after-arbaaz-khan-sajid-khan-and-vindu-dara-singh-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL सट्टेबाजी में नया खुलासा, अरबाज खान के बाद एक बड़े फिल्ममेकर और एक्टर का नाम भी आया सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IPL सट्टेबाजी में नया खुलासा, अरबाज खान के बाद एक बड़े फिल्ममेकर और एक्टर का नाम भी आया सामने
Wed, 06 Jun 2018 05:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ARBAAZ KHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल सट्टेबाजी में अरबाज खान का नाम सामने आने के बाद हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए सट्टेबाज सोनू जलान ने ही पहले अरबाज खान का नाम लिया था। जिसके बाद पुलिस को उम्मीद थी कि इस मामले में कई बड़े बॉलीवुड हस्तियों के नाम शामिल हो सकते है और अब हुआ भी कुछ ऐसा ही।
2 of 5
sajid khan
जी हां, सूत्रों के मुताबिक सोनू जालान ने फिल्ममेकर साजिद खान पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि उन्होंने साल 2008 में खेले गए क्रिकेट मैच में सट्टा लगाया था। सोनू से हुई पूछताछ में हालांकि उसने ये कहा कि किसी तरह के पैसे की लेन-देन नहीं हुई थी और उसके बाद साजिद खान अमेरिका चले गए थे। जालान ने ये भी कहा कि साजिद लगातार मैचों पर काफी गौर से नजर रख रहे थे।
3 of 5
sajid khan
पुलिस ने अभी ये स्पष्ट नहीं किया है कि साजिद खान को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा या नहीं। अधिकारिक तौर पर इस जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी लगातार कहते आ रहे हैं कि वो हर संदिग्ध की जांच करेंगे। साजिद खान की पहचान एक्टर और डायरेक्टर के रूप में रही है। बतौर डायरेक्टर उनकी 'हाउसफुल' सीरीज की दो फिल्में बॉक्स आफिस पर हिट हुई थीं। बता दें कि साजिद खान कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विंदू दारा सिंह
दूसरी खबर ये है कि विंदू दारा सिंह का नाम भी आईपीएल सट्टेबाजी में आया है। विंदू दारा सिंह को 2013 में पुलिस ने मैच फिक्सिंग के विवाद में गिरफ्तार किया था। पुलिस की ओर से संकेत मिले हैं कि विंदू को इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
ARBAAZ KHAN IPL BETTING
गौरतलब है कि 15 मई को एंटी एक्सटॉर्शन सेल (एईसी) ने मुंबई में बुकी सोनू जालान के चार साथियाें की गिरफ्तारी कर सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इनसे पूछताछ के आधार पर एईसी ने 29 मई को सोनू जालान को धर-दबोचा। सोनू के घर से मिली डायरी में अरबाज खान समेत कई बॉलीवुड हस्तियों, ठेकेदारों और बिल्डरों के नाम दर्ज हैं। जिसके बाद पुलिस ने अरबाज खान पर शिकंजा कसा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।