फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CAA पर फरहान का वीडियो वायरल, आईपीएस अधिकारी बोलीं- 'सितारों का ये हाल है तो..'

Sat, 21 Dec 2019 05:57 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 21 Dec 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
IPS Officer viral tweet Calls Out Farhan Akhtar Lack Of knowledge Over CAA Protests Video
farhan akhtar protest - फोटो : twitter

पूरे देश में नागरिकता कानून (CAA) का विरोध देखने को मिल रहा है। इस विरोध में न सिर्फ आम आदमी बल्कि बॉलीवुड के सितारे भी शरीक हो गए हैं। कुछ वक्त पहले तक जो सितारे सिर्फ सोशल मीडिया पर अपनी बात रख रहे थे, अब वो सड़कों पर भी उतर आए हैं। इस लिस्ट में स्वरा भास्कर, फरहान अख्तर और हुमा कुरैशी सहित कई सेलेब्स का नाम शामिल है। ऐसे में फरहान अख्तर पर एक आईपीएस अधिकारी ने निशाना साधा है।



IPS Officer viral tweet Calls Out Farhan Akhtar Lack Of knowledge Over CAA Protests Video
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हाल ही में नागरिकता कानून का विरोध कर रहे फरहान अख्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में फरहान कहते दिख रहे हैं, 'यदि आप गहराई में जाएंगे तो आपको समझ आएगा कि कुछ न कुछ इसमें हो सकता है... अगर सब कुछ ठीक होता तो इतने सारे लोग क्यों परेशान हो रहे होते।'

IPS Officer viral tweet Calls Out Farhan Akhtar Lack Of knowledge Over CAA Protests Video
फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं वीडियो में आगे जब एक रिपोर्टर फरहान से पूछता है कि सरकार आश्वासन दे रही है कि इससे कोई समस्या नहीं होने वाली है, तो रिपोर्टर को फरहान तुरंत कहते हैं, 'तो फिर सर आप घर चले जाइए, आप क्यों आकर कवर कर रहे हैं प्रोटेस्ट को?'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPS Officer viral tweet Calls Out Farhan Akhtar Lack Of knowledge Over CAA Protests Video
Farhan Akhtar Jeep Compass-1 - फोटो : AmarUjala

फरहान के इस वायरल वीडियो को रीट्वीट करते हुए आईपीएस रूपा ने लिखा, 'अगर फरहान अख्तर जैसे सितारों का ये हाल है तो मुझे हैरानी है कि कितने प्रदर्शनकारियों को वास्तव में मालूम होगा कि नागरिकता कानून क्या है। इसके साथ ही कितने छात्र ऐसे होंगे जो पीयर प्रेशर या पीयर इन्फ्लुएंस की वजह से इस विरोध में शामिल होते जा रहे हैं।' रूपा ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ' जाने कितने ऐसे होंगे जो भीड़ की मानसिकता की वजह से इसमें शामिल हो गए हैं। बिना पूर्ण जानकारी के कुछ भी मान जाना और बिना उस चीज की जानकारी के कुछ भी करना।' बता दें कि सोशल मीडिया पर विरोध के साथ ही फरहान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो चुकी है।

विज्ञापन
IPS Officer viral tweet Calls Out Farhan Akhtar Lack Of knowledge Over CAA Protests Video
farhan akhtar

गौरतलब है कि फरहान ने कुछ वक्त पहले एक ट्वीट करते हुए नागरिकता कानून का विरोध किया था। जिसके बाद सैदाबाद के वकील और संगठन के संस्थापक करुणा सागर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि फरहान अख्तर अपनी टिप्पणियों से दलितों, मुस्लिमों और नास्तिक लोगों में भय पैदा कर रहे हैं। फरहान के खिलाफ 121 (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना या इसे उकसाना), 121A ( देश के खिलाफ युद्ध की साजिश रचना), 120B (आपराधिक षडयंत्र रचना) और 505 (धर्म के नाम पर दो समुदायों के बीच नफरत पैदा करना) का केस दर्ज किया गया है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed