बीते कुछ सालों से बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान डिप्रेशन से जूझ रही हैं। इस बात का खुलासा वह पहले भी सोशल मीडिया पर कर चुकी हैं। हाल ही में इरा ने एक नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि डिप्रेशन में होने के बावजूद उन्हें कजिन जायन खान की शादी में शामिल होकर कैसा लगा। इरा ने वीडियो में बताया कि वह न्यूली वेडेड कपल के लिए काफी खुश हैं।
चार साल से डिप्रेशन से आमिर खान की बेटी इरा खान, वीडियो साझा कर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इरा ने वीडियो में यह भी कहा कि उन्होंने सोचा था कि वह अपनी मेंटल हेल्थ से जुड़े वीडियो रोजाना सोशल मीडिया पर साझा करेंगी लेकिन अपनी हालत के चलते वो ऐसा नहीं कर पाईं। इस रोना,खाना और सोना ही उनका रूटीन है। इरा ने पिछले साल अक्टूबर में सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वह चार सालों से क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रही हैं।
A post shared by Ira Khan (@khan.ira)
आमिर खान की बेटी इरा खान अपने पिछले रिश्ते को लेकर काफी मुखर रही हैं। इरा लगभग दो वर्षों से मिशाल कृपलानी के साथ थीं, लेकिन 2019 में इनका ब्रेकअप हो गया था। तो स्टार किड वर्तमान में अपने पिता आमिर खान के फिटनेस कोच नुपूर शिकारे को लेकर खबरों में हैं।
बीते दिनों इरा अपने पिता आमिर खान और कजिन इमरान खान के साथ जायन मैरी और आकाश मोहिमेन की शादी में शामिल हुई। उन्होंने इस सेलिब्रेशन की ढेर सारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की। इरा ने पीले रंग की साड़ी और काले रंग के कपड़े पहने हुए एक बड़ी मुस्कान लिए दूल्हे के साथ फोटो खिंचवाई।
बीते साल अक्टूबर में इरा खान ने कहा था, 'मैं डिप्रेस्ड हूं। मैं करीब चार सालों से डिप्रेशन में हूं। मैं डॉक्टर के पास गई थी। मैं क्लिनिकली डिप्रेस्ड हूं लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं। एक साल से मैं मेंटल हेल्थ पर कुछ करना चाह रही थी लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। इसलिए मैंने सोचा कि मैं आपको अपनी यात्रा पर लेकर जाती हूं और देखते हैं कि क्या होता है।‘