आमिर खान और रीना दत्ता की लाडली बेटी आयरा खान अपने प्यार नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आयरा कल यानी 3 जनवरी, 2024 को दुल्हन बनेंगी। जोड़े की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। आमिर खान और रीना दत्ता के घर के बाहर से वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो से पहले ही तैयारियों की झलकियां मिल चुकी हैं। इसी कड़ी में अब रीना दत्ता के घर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। बेटी की शादी के लिए रीना ने अपने घर को प्यार से सजवाया है। लाइट से जगमग घर, समारोह के ग्रैंड होने का सबूत देता है।
Ira Nupur Wedding: सज गया घर, प्री-वेडिंग सेरेमनी में जुटे परिजन, देखें नुपुर-आयरा की शादी की तैयारी
आयरा खान और नुपुर शिखरे की प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। बेटी की शादी के लिए रीना दत्ता और आमिर खान के घर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीना दत्ता के घर के बाहर का वायरल वीडियो देख साफ हो रहा है कि एक मां होने के नाते वह अपनी लाडली बेटी आयरा की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। वायरल वीडियो में आमिर के घर की दो मंजिलें फेयरी लाइट्स से खूबसूरती से सजी हुई नजर आ रही हैं। उनकी पहली पत्नी रीना का घर भी फूलों और रोशनी से सजाया गया। परिवार में आयरा का प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुका है।
आयरा खान अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी प्री-वेडिंग सेरेमनी की झलकियां साझा करती रही हैं। इससे पहले, उन्होंने एक महाराष्ट्रीयन केलवन समारोह आयोजित किया। इसमें उनके परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान समेत सभी मेहमान अन्य लोगों के साथ डिनर करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, क्लिप में आमिर नहीं दिखे।
South Films 2024: बिग बी और रजनीकांत की फिल्म पर सबकी नजर, इस साल धमाका मचाएंगी साउथ की ये 10 फिल्में
View this post on Instagram
आयरा खान और नुपुर शिखरे ने 2023 का आखिरी दिन एक साथ मनाया। आयरा ने उनकी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की थी, और कोई भी कैप्शन नहीं दिया था। बताया जा रहा है कि पहले एक पंजीकृत शादी होगी, जिसके बाद शादी की सभी रस्में शुरू होंगी। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में किसी वेडिंग रिसेप्शन की योजना नहीं है, लेकिन मुंबई में एक बड़ा वेडिंग रिसेप्शन होगा।
Salaar: बॉक्स ऑफिस पर प्रभास अभिनीत ‘सलार’ का दबदबा, अकेले हिंदी में कमा लिए 150 करोड़
View this post on Instagram
नुपुर शिखरे, आमिर खान के फिटनेस कोच भी हैं। आयरा उनसे साल 2020 में मिलीं और उनके बीच तुरंत एक अच्छा रिश्ता बन गया। पिछले तीन साल में उन्होंने एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाने का फैसला किया। अब वे 3 तारीख को शादी रचाकर अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।