{"_id":"5fd81b36f3e9b828d4173232","slug":"iron-man-star-robert-downey-jr-may-visit-india-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘आयरन मैन’ के देसी प्रशंसकों के लिए नए साल का बेहतरीन तोहफा, आरडीजे ने दिए जल्द भारत भ्रमण के संकेत","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
‘आयरन मैन’ के देसी प्रशंसकों के लिए नए साल का बेहतरीन तोहफा, आरडीजे ने दिए जल्द भारत भ्रमण के संकेत
मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स के टोनी स्टार्क यानी आयरन मैन के प्रशंसक देश में करोड़ों की संख्या में हैं। लेकिन, यह बात चौंकाने वाली है कि इस किरदार को पर्दे पर निभाने वाले अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अब तक भारत भ्रमण नहीं किया है। एक इंटरव्यू के दौरान रॉबर्ट ने कहा कि वह अपने भारतीय प्रशंसकों का हमेशा धन्यवाद करते हैं जिन्होंने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगाए हैं। अब बहुत ही जल्द वह देश में घूमने के लिए आने की तैयारी करेंगे।
2 of 5
रॉबर्ट डाउनी जूनियर
- फोटो : फिल्म का एक दृश्य
रॉबर्ट ने फिल्मों में काम करने की शुरुआत तो बचपन में ही की थी लेकिन उन्हें वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता टोनी स्टार्क यानी आयरन मैन के किरदार ने ही दिलाई। मार्वेल सिने यूनिवर्स की फिल्मों का प्रमोशन करने अक्सर फिल्मों के अभिनेता और निर्देशक देश में आते रहे हैं लेकिन रॉबर्ट ने सिर्फ घूमने के मकसद से देश में कभी कदम नहीं रखा। लेकिन, अब वह इस इंतजार को खत्म करने वाले हैं।
3 of 5
रॉबर्ट डाउनी जूनियर
- फोटो : फिल्म का एक दृश्य
रॉबर्ट कहते हैं, 'भारत में मेरे प्रशंसक भारी मात्रा में हैं और वह मुझे बहुत प्यार भी करते हैं। मैं उनके इस समर्थन के लिए उनका कभी धन्यवाद कर ही नहीं सकता। वहीं दूसरी ओर मुझे भरोसा नहीं होता कि मैंने कभी भारत में बिना काम के यात्रा नहीं की। लेकिन, अब बहुत हो गया है। अब मैं ज्यादा देर नहीं कर सकता। मुझे अब भारत भ्रमण की योजना बनानी ही होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्पाइडर मैन होमकमिंग
- फोटो : फिल्म का एक दृश्य
वैसे, वर्ष 2017 में आई फिल्म 'स्पाइडर मैन होमकमिंग' में एक दृश्य ऐसा है जब टोनी स्टार्क को भारत में दिखाया जाता है। हालांकि, निर्माताओं ने वह दृश्य सिर्फ भारत जैसा बनाया था। हकीकत यह है कि वह भारत में था नहीं। अमेरिका में मार्वेल स्टूडियोज के अध्यक्ष केविन फीज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने उस दृश्य के लिए भारत जैसा सिर्फ माहौल बनाया था। उसकी शूटिंग भारत में नहीं हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
रॉबर्ट डाउनी जूनियर
- फोटो : फिल्म का एक दृश्य
उन्होंने वजह बताते हुए कहा कि दृश्य बहुत छोटा था और इतने छोटे दृश्य के लिए कलाकारों और सभी कर्मचारियों के साथ भारत पहुंचना बहुत महंगा पड़ सकता था। लगभग 10 साल तक टोनी स्टार्क का किरदार निभाने के बाद रॉबर्ट का यह किरदार फिल्मों से विदा हो चुका है। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'एवेंजर्स- एंडगेम' में इस किरदार की मौत हो गई है। हालांकि, अगले साल मई के महीने में रिलीज होने वाली फिल्म 'ब्लैक विडो' में यह किरदार फिर से नजर आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।