{"_id":"5fd724cf8ebc3e419f6b9262","slug":"who-is-zombie-angelina-jolie-gets-10-year-jail-in-iran-for-corrupting-the-young-people-and-many-more","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए कौन हैं 'जॉम्बी एंजेलीना जोली', जिसे हुई है 10 साल जेल की सजा, लगे हैं कई संगीन आरोप","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
जानिए कौन हैं 'जॉम्बी एंजेलीना जोली', जिसे हुई है 10 साल जेल की सजा, लगे हैं कई संगीन आरोप
एंजेलिना जोली के जॉम्बी वाले लुक को लेकर सुर्खियों में रही सहर ताबर को दस साल की सजा सुनाई गई है। सहर ताबर ईरान की रहने वाली हैं और उन पर कई तरह के अलग-अलग संगीन आरोप लगे हैं। दरअसल, सहर एंजेलिना जोली की जॉम्बी यानि कि भूत वाले लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं। उन्होंने ऐसा क्यों किया और वास्तव में सहर कौन हैं, आइए जानते हैं...
2 of 5
सहर ताबर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सहर ताबर ईरान की मशहूर इंस्टाग्राम स्टार हैं और उन्होंने मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली की तरह दिखने के चक्कर में करीब 50 बार अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। जिसके चलते उन्हें पिछले साल अक्तूबर में ईरान में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जॉम्बी एंजेलिना जोली भी कहा जाता है। उनके वकील ने कहा है कि सहर ताबर को सोशल मीडिया पर गलत तस्वीरें साझा करने के लिए 10 साल की सजा सुनाई गई है। दरअसल ईरान में इंस्टाग्राम को छोड़कर सभी तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध है।
3 of 5
सहर ताबर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सहर खुद को एंजेलिना जोली की सबसे बड़ी फैन बताती हैं। वह कहती हैं कि वह अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की तरह दिखने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। सहर ने एंजलिना जैसा लुक पाने के लिए काफी समय तक डाइटिंग भी फॉलो की थी। इससे उनका वजन भी काफी घट गया। सहर चाहती थी कि उनका वजन 40 किलो से ज्यादा न बढ़े। हालांकि सहर पर इसके अलावा भी कई संगीन आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सहर ताबर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सहर ताबर के खिलाफ ईश निंदा, दंगा भड़काना और युवाओं को बरगलाना और गलत तरीकों से पैसे कमाने का आरोप लगा था। उनकी उम्र अभी महज 19 साल है। गौरतलब है कि सहर ताबर ने अपने चेहरे पर कई बार सर्जरी करवाई और इसी वजह से वह लाइमलाइट में आ गईं। ताबर को इस साल अक्तूबर में सोशल मीडिया पर अपनी गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किया गया था। अब सहर ताबर को दस साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
5 of 5
एंजेलिना जोली
सहर ने एंजेलिना जोली से खुद को रिहा करवाने की अपील की है। सहर के मुताबिक इस्लामिक रिपब्लिक में महिलाओं को पीड़ा देने का इतिहास है। सहर ताबर को अक्तूबर 2019 में सजा सुनाई गई थी, हालांकि उन पर दो-तीन आरोप खत्म भी हो चुके हैं। सहर के वकील के अनुसार, जब उनको कोरोना हुआ था तब उन्होंने मेडिकल ग्राउंड पर जमानत की मांग की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।