फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका के मशहूर गायक चार्ली प्राइड का कोरोना से निधन, 86 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sun, 13 Dec 2020 04:45 PM IST
Tanuja Yadav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, लॉस एंजिल्स Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 13 Dec 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
charley pride the music star died due to covid 19 complications here you know the detail
charley pride - फोटो : Instagram - charley_pride_official

अमेरिका के मशहूर म्यूजिक स्टार चार्ली प्राइड का कोरोना वायरस की चपेट में आकर निधन हो गया। चार्ली की उम्र 86 साल थी और उनके निधन की खबर देते हुए उनके परिवार वालों ने बताया कि उनका निधन टेक्सास के डलास में हुआ है। चार्ली प्राइड पहले ऐसे अफ्रीकी-अमेरिकी गायक थे जिन्होंने अपने गानों से लोगों के मन में खास जगह बनाई हुई थी। चार्ली को उनके 1970 के हिट गाने 'Kiss an Angel Good Mornin' के लिए जाना जाता था।

charley pride the music star died due to covid 19 complications here you know the detail
charley pride - फोटो : Instagram - charley_pride_official

चार्ली प्राइड ने आरसीए रिकॉर्ड्स को साइन किया था, जिसके बाद वह एल्विस प्रेस्ली के बाद दूसरे नंबर के सबसे बड़े कलाकार बन गए थे। उस समय चार्ली प्राइड के गाने सबसे ज्यादा बिकते थे। चार्ली प्राइड की खबर इंडस्ट्री के लिए एक झटका सा ही है। इस खबर से देश और दुनिया के संगीतकारों और दूसरे कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और सोशल मीडिया पर शेयर किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Charley Frank Pride (@charleyprideofficial)

charley pride the music star died due to covid 19 complications here you know the detail
charley pride - फोटो : Instagram - charley_pride_official

चार्ली प्राइड की मौत की खबर काफी दुखद है। इस पर इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। गायक डोली पार्टन ने कहा कि ये खबर दिल तोड़ने वाली है। चार्ली हम आपको हमेशा प्यार करेंगे। इसके अलावा बिल रे साइरस ने लिखा कि चार्ली प्राइड ऐसे सिंगर थे जिन्होंने संगीत प्रेमियों के लिए संगीत तक आने का एक पुल की तरह काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
charley pride the music star died due to covid 19 complications here you know the detail
charley pride - फोटो : Instagram - charley_pride_official

इसी साल नवंबर में चार्ली प्राइड को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया था, उस वक्त चार्ली को लाइव टीवी पर देखा गया था। 11 नवंबर को उन्होंने अपनी अंतिम परफॉर्मेंस दी। अपने करियर के दौरान प्राइड ने 25 मिलियन से भी ज्यादा रिकॉर्ड बेचे। प्राइड को तीन ग्रैमी अवॉर्ड मिले हैं।

विज्ञापन
charley pride the music star died due to covid 19 complications here you know the detail
charley pride - फोटो : Instagram - charleyprideofficial

1934 में मिसिसिपी में जन्मे प्राइड किसी वक्त कपास के खेतों में काम किया करते थे। वह एक पेशेवर बेसबॉल खिलाड़ी भी थे और 1963 में संगीत में अपना करियर बनाने के लिए नैशविले में जाने से पहले वह अमेरिकी सेना में भी कार्यरत थे। वह देशीय संगीत में पहले ब्लैक सुपरस्टार बने और कंट्री म्यूजिक हॉल ऑफ फेम के पहले अश्वेत सदस्य भी बने। वह ग्रैंड ओले ओप्री के तीन अश्वेत सदस्यों में से एक रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed