फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जोंबी एंजेलिना जोली' को मिली 10 साल की सजा, सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करना पड़ा भारी

Sat, 12 Dec 2020 04:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 12 Dec 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Iranian instagram star Sahar Tabar Zombie Angelina Jolie jailed for 10 years
सहर ताबर - फोटो : इंस्टाग्राम

ईरान की मशहूर इंस्टाग्राम स्टार सहर ताबर को अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। उन्होंने मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली की तरह दिखने के चक्कर में करीब 50 बार अपनी प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी। जिसके चलते उन्हें पिछले साल अक्तूबर में ईरान में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें जोंबी एंजेलिना जोली भी कहा जाता है।

Iranian instagram star Sahar Tabar Zombie Angelina Jolie jailed for 10 years
सहर ताबर - फोटो : social media

सहर ताबर को सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानाकरी उनके वकील ने दी है। उनके वकील ने कहा है कि सहर ताबर को सोशल मीडिया पर गलत तस्वीरें साझा करने के लिए 10 साल की सजा सुनाई गई है। दरअसल ईरान में इंस्टाग्राम को छोड़कर सभी तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध है। 

Iranian instagram star Sahar Tabar Zombie Angelina Jolie jailed for 10 years
सहर ताबर - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं एंजेलिना जोली जैसी दिखने के लिए इंस्टाग्राम स्टार सहर ताबर ने प्लास्टिक सर्जरी करा-कराकर अपने चेहरे को खराब कर लिया था। वह अक्सर अपने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी करती रहती थीं। महिला ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने चेहरे की कई तस्वीरें पोस्ट की थीं। जिनमें वह काफी डरावनी दिख रही थीं। तभी से ईरान में सहर ताबर के खिलाफ विरोध हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Iranian instagram star Sahar Tabar Zombie Angelina Jolie jailed for 10 years
एंजेलिना जोली - फोटो : file photo

इसके बाद ईरान पुलिस ने उन्हें पिछले साल पांच अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद सहर ताबर के खिलाफ ईश निंदा, दंगा भड़काना और युवाओं को बरगलाना और गलत तरीकों से पैसे कमाने का आरोप लया था। उनकी उम्र अभी महज 19 साल है। गौरतलब है कि सहर ताबर ने अपने चेहरे पर कई बार सर्जरी करवाई और इसी वजह से वह लाइमलाइट में आ गईं। 

विज्ञापन
Iranian instagram star Sahar Tabar Zombie Angelina Jolie jailed for 10 years
सहर ताबर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिर कुछ समय बाद उनके एंजेलिना जोली की तरह दिखने की चाहत में 50 सर्जरियां करवाने की खबर आई। सहर खुद को एंजेलिना जोली की सबसे बड़ी फैन बताती हैं। वह कहती हैं कि वह अपनी पसंदीदा अभिनेत्री की तरह दिखने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। सहर ने एंजलिना जैसा लुक पाने के लिए काफी समय तक डाइटिंग भी फॉलो की थी। इससे उनका वजन भी काफी घट गया। सहर चाहती थी कि उनका वजन 40 किलो से ज्यादा न बढ़े।

पढ़ें: 'थॉर- लव एंड थंडर' में सुपर विलेन का किरदार निभाने के लिए चुने गए क्रिश्चियन बेल, कुछ ऐसी होगी कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed