फिल्मी दुनिया का हिस्सा रहे कई कलाकार तो सोशल मीडिया को अपनी पहचान बढ़ाने का एक जरिया समझते हैं। तो, कई स्टार ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया को सिर्फ नफरत फैलाने की एक जगह मानते हैं। ऐसे ही कलाकारों में से एक हैं हॉलीवुड के सुपरस्टार डेनियल रेडक्लिफ। डेनियल का मानना है कि सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना मतलब अपने दिमाग को बीमार करना है। वहां कोई भी इंसान मानसिक रूप से कभी खुश नहीं रह सकता।
सोशल मीडिया को लेकर इस सुपरस्टार ने कही बड़ी बात, समझिए कैसे होता है मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में आज कल जितनी लड़ाइयां सोशल मीडिया पर हो रही हैं, उतनी की आधी तो कभी आमने सामने भी नहीं हुईं। राजनेता हों या अभिनेता, या फिर आम आदमी ही क्यों ना हों, सभी एक दूसरे के साथ किसी न किसी मुद्दे पर भिड़े हुए हैं। यहां हर किसी को हर मुद्दे पर अपनी राय रखनी है और दूसरे की राय पर आपत्ति जतानी है। जब एक मुद्दे पर एकमत नहीं होते तो वहीं बहस शुरू। और यह बहस कभी-कभी इतनी गंदी होती है कि लोग एक दूसरे का अपमान तक करने पर उतर आते हैं।
हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज 'हैरी पॉटर' में मुख्य भूमिका निभाने वाले डेनियल रेडक्लिफ ने अब तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कदम नहीं रखा है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर अपना खाता खोलने की सोची लेकिन बाद में मन बदल गया। एक इंटरव्यू के दौरान डेनियल ने कहा, 'मैं यह कहना चाहूंगा कि सोशल मीडिया पर बहुत से बुद्धिजीवी लोग भी होते हैं। उनकी वजह से मैंने कई बार कोशिश की कि मैं भी अपना एक अकाउंट बनाऊं।'
अपनी बात जारी रखते हुए डेनियल कहते हैं, 'मैंने सोचा कि मैं अपना एक अकाउंट ट्विटर पर बनाता हूं। लेकिन, मैं सौ फीसदी एक बात कह सकता हूं कि अगर मैंने ऐसा किया तो एक दिन मीडिया ही ऐसी खबर लिखेगी कि एक अनजान व्यक्ति के साथ सोशल मीडिया पर भिड़े डेनियल रेडक्लिफ।' डेनियल का कहना है कि वह सोशल मीडिया से पैदा हुए इस तरह के तनाव को झेलने लायक नहीं हैं। फिलहाल, वह सोशल मीडिया पर उपस्थित होने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं।
बीते दिनों को याद करते को डेनियल ने कहा कि जब वह छोटे थे तब वह भगवान की पूजा नहीं करते थे, बल्कि उन्हें अच्छा लगता था कि वह इंटरनेट पर अपने लिए कुछ अच्छी बातों को पढ़ें। डेनियल ने कहा, 'अगर मैं इंटरनेट पर अपने बारे में सिर्फ अच्छी बातों को पढ़ता हूं तो इससे बुरी बात और क्या हो सकती है? यह भी दिमाग को बीमार करने के लिए काफी है। यह बहुत ही खराब चीज है। और ट्विटर जैसी चीजें तो मेरे हिसाब से बुराई को और ज्यादा बढ़ावा देती हैं।'
पढ़ें: ‘फैमिली मैन’ के मेकर्स ने बनाया ये नया चौगड्डा, लॉकडाउन की दिक्कतें दिखाएंगी ये पांच फिल्में