{"_id":"644c0e4a552ee43f2109c530","slug":"irrfan-khan-death-anniversary-know-unknown-facts-about-actors-life-and-career-2023-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Irrfan Khan: कभी राजेश खन्ना के घर एसी रिपेयर करने पहुंचे थे इरफान, फिर चमका किस्मत का सितारा और बने सुपरस्टार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Irrfan Khan: कभी राजेश खन्ना के घर एसी रिपेयर करने पहुंचे थे इरफान, फिर चमका किस्मत का सितारा और बने सुपरस्टार
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इरफान आज हमेशा ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों के माध्यम से आज भी वह फैंस के दिलों में जिंदा हैं। आज अभिनेता का नाम देश ही नहीं विदेशों में भी काफी मशहूर है। अपने अभिनय के दम पर उन्होंने एक अलग मुकाम हासिल किया था, लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने का उनका सफर आसान नहीं था। तो चलिए जानते हैं अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
2 of 5
इरफान खान
- फोटो : social media
आज अभिनेता इरफान खान की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन इरफान इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। अपने अभिनय से सबकी तारीफें बटोरने वाले इरफान खान कभी भी एक्टिंग की दुनिया में नहीं आना चाहते थे। वह क्रिकेटर बनने की चाहत रखते थे, लेकिन कहते हैं न कि हमारे हाथ में तो बस मेहनत करना होता है, लेकिन नसीब में लिखे सच को तो हम नहीं बदल सकते हैं।
3 of 5
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इरफान के घर की हालत बहुत अच्छी नहीं थी, जिस वजह से वह मुंबई में एक्टिंग करने नहीं बल्कि एसी रिपेयर करने ट्रेनिंग करने के लिए आए थे। उन्होंने पंखे की दुकान में काम किया और फिर एक दिन बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना के घर उनका एसी ठीक करने भी पहुंचे थे। एक इंटरव्यू में एक इरफान ने बताया था कि वह कुछ टेक्निकल ट्रेनिंग पर थे और इसके लिए वह जयपुर से मुंबई आए थे। यहीं पर वह एक बार एयर कंडीशनर ठीक करने के लिए राजेश खन्ना के घर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इरफान खान
- फोटो : Instagram
एसी रिपेयर करने से फिल्मों में आने का सफर इरफान के लिए बहुत आसान नहीं था। इरफान खान फिल्म जगत का वह सितारा थे, जिन्होंने थिएटर की दुनिया से फिल्मी पर्दे पर कदम रखा और सिर्फ 53 साल की उम्र में लगभग 70 फिल्मों में काम किया । इनमें कुछ हॉलीवुड फिल्में भी शामिल हैं। इरफान को बचपन से ही क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था और बड़े होकर वह क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन घर का माली हालत को देखते हुए वह अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाए।
विज्ञापन
5 of 5
इरफान खान
- फोटो : Twitter
आपको बता दें कि अपने एक्टिंग स्कूल के थर्ड ईयर में इरफान को फिल्म ‘सलाम बॉम्बे’ में एक छोटा सा रोल निभाने का मौके मिला था। बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए ये छोटा सा रोल ही काफी था और फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।