'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'चमेली', 'ये साली जिंदगी' जैसी सामाजिक फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाने वाले सुधीर मिश्रा इन दिनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। वजह नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर स्टारर उनकी आगामी फिल्म 'अफवाह' है। लेकिन हाल ही में सुधीर मिश्रा ने पिछले साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर शिकायतें करने वाले उदारवादी लोग यानी लिबर्ल्स पर तंज कसा। अब ऐसा कैसे हो सकता है कि 'द कश्मीर फाइल्स' का नाम आए और विवेक अग्निहोत्री चुप रह जाएं। सुधीर मिश्रा के इस ट्वीट पर विवेक ने भी रिएक्ट किया। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला..
Sudhir Mishra: 'कश्मीर फाइल्स की शिकायत क्यों करते हैं उदारवादी' सुधीर मिश्रा ने कसा तंज, विवेक ने किया रिएक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'अफवाह' की रिलीज से पहले, सुधीर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि उदारवादी, जो विवेक अग्निहोत्री निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' के बारे में शिकायत करते हैं, उनकी फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में नहीं आते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, 'उदारवादी कश्मीर फाइल्स की शिकायत करते हैं। क्यों? विवेक अग्निहोत्री ने एक फिल्म बनाई और उसके दर्शक सिनेमाघरों में आए और उसे देखा। लेकिन जब हम फिल्में बनाते हैं तो हमारे दर्शक, जो विवेक की आलोचना करते हैं, वे अपने घर पर बैठते हैं और थिएटर में नहीं आते हैं। क्षमा करें, मुझे यह कहना पड़।'
Liberals complain about Kashmir Files. Why? Vivek Agnihotri made a film and his audience came to theatres and saw it. But when we make films our audience who criticise Vivek sit on their arse and don’t come to the theatre. Sorry, I had to say it. #afwaah
सुधीर मिश्रा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए, विवेक अग्निहोत्री ने उनसे सवाल किया कि 'उदार कौन है' और यहां तक कि सुधीर से यह भी पूछा कि क्या वह उनके साथ एक पॉडकास्ट करना चाहेंगे। वह लिखते हैं, 'उदार कौन होता है? आतंकवाद के खिलाफ फिल्म बनाने वाले या अपनी कला के जरिए आतंकवाद का बचाव/समर्थन करने वाले? या फिर चुप रहने वाले? मुझे लगता है कि इस पर खुली बहस होनी चाहिए लेकिन मुझे नहीं पता कि कोई उदारवादी है या नहीं? इसके लिए तैयार हूं। अगर आप चाहें तो मैं आपके साथ एक पॉडकास्ट कर सकता हूं।'
Who is a liberal? Those who make films against terrorism or the ones who defend/ support terrorism through their art? Or ones who keep quiet? I think there should be an open debate on this but I don’t know if any liberal is ready for it. If you like I can do a podcast with you. https://t.co/8UJKxBgTBx
विवेक अग्निहोत्री के वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्देशक की अगली फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' होगी, जो कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, और सप्तमी गौड़ा के साथ अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। उम्मीद है कि फिल्म रह भाषाओं में स्वतंत्रता दिवस 2023 के मौके पर रिलीज की जा सकती है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला रणबीर कपूर की 'एनिमल' और सनी देओल की 'गदर 2' से होगा, जो 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं।
Sheezan Khan: जेल से बाहर आने के बाद 'खतरों के खिलाड़ी' बनेंगे शीजान खान? रोहित शेट्टी के शो से करेंगे वापसी