फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' के कलाकारों ने इरफान को दी श्रद्धांजलि, बोले- 'इतनी जल्दी अलविदा कह दिया'

Wed, 29 Apr 2020 06:03 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 29 Apr 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
irrfan khan death ramayan actor arun govil sunil lahri and dipika chikhlia prayers
ramayan - फोटो : social media

इरफान खान ने बुधवार की सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर पर किसी के लिए भी यकीन करना मुश्किल था। बॉलीवुड में शोक की लहर है। अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान सहित सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी कड़ी में सीरियल 'रामायण' के कलाकारों ने भी इरफान के निधन पर शोक जताया है।  

irrfan khan death ramayan actor arun govil sunil lahri and dipika chikhlia prayers
arun govil - फोटो : social media

'रामायण' में राम का किरदार करने वाले अरुण गोविल ने ट्वीट कर लिखा, 'इरफान के निधन के बारे में पता चला, बहुत दुख की बात है। वो एक बेहतरीन अभिनेता और मजबूत फाइटर थे। इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके परिवार के लिए प्रार्थना।'

irrfan khan death ramayan actor arun govil sunil lahri and dipika chikhlia prayers
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने भी इरफान खान के निधन पर शोक जताया। सुनील लहरी ने ट्वीट कर लिखा, 'बहुत दुख हुआ ये सुनकर कि एक जबरदस्त कलाकार और अच्छे इंसान इरफान खान ने अचानक दुनिया को अलविदा कर दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को शक्ति प्रदान करे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
irrfan khan death ramayan actor arun govil sunil lahri and dipika chikhlia prayers
दीपिका चिखलिया - फोटो : Social Media

सीता का किरदार करने वालीं दीपिका चिखलिया ने लिखा, 'परिवार को मेरी ओर से सांत्वना। हमने एक बेहतरीन अभिनेता को खो दिया। उनकी आत्मा को शांति मिले।'

विज्ञापन
irrfan khan death ramayan actor arun govil sunil lahri and dipika chikhlia prayers
irrfan khan - फोटो : social media

बता दें कि पिछले साल लंदन से इलाज करवाकर लौटने के बाद से ही इरफान कोकिलाबेन अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में थे। डॉक्टरों के पूर्ण विश्राम के निर्देश के बावजूद उन्होंने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में काम करना स्वीकार किया था। फिल्म 'अंग्रेज़ी मीडियम' के दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ जाया करती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed