फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान की 'कारवां' देख बॉलीवुड स्टार्स हुए गदगद, बोले- 'खास सफर की बेहतरीन फिल्म'

Fri, 03 Aug 2018 09:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 03 Aug 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan film Karwaan review by celebrities
Karwaan
इरफान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कारवां' आज रिलीज हो गई है। 'कारवां' रिलीज से पहले मुंबई में इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स पहुंचे थे। इस दौरान इंडस्ट्री के कई एक्टर्स ने फिल्म देखने के बाद 'कारवां' की जमकर तारीफ की और कुछ ने अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर बयां की। तो चलिए आपको बताते हैं कि 'कारवां' फिल्म देखकर किस स्टार ने क्या कहा। 
Irrfan Khan film Karwaan review by celebrities
फाइल फोटो
विक्की कौशल हाल ही में रणबीर कपूर के साथ 'संजू' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में वह रणबीर के करीबी दोस्त बने थे जिसे प्यार से लोग कमली कहते हैं। 'कारवां' फिल्म देखने के बाद विक्की खुद को रोक नहीं पाए और ट्वीट किया- 'कारवां सही में आपको अच्छा महसूस कराने वाली फिल्म है। बेहतरीन डायरेक्शन और सभी की उम्दा एक्टिंग ने कारवां को खास बना दिया है खासतौर पर इरफान खान की एक्टिंग ने। टीम को बधाई।'
 

 
Irrfan Khan film Karwaan review by celebrities
Karwaan
विक्की कौशल के बाद शिखा तलसानिया ने ट्वीट किया - 'कारवां ऐसी फिल्म है जो आपके दिल में जगह बना लेगी। पूरी टीम को बधाई।' मानवी गागरू ने लिखा- 'कारवां एक खास सफर की अच्छी फिल्म है। इरफान खान की बेहतरीन कॉमिंग टाइमिंग है।' वहीं सोनल सहगल ने लिखा- 'इरफान खान की फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग है।' 
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan film Karwaan review by celebrities
ali fazal
इसके साथ ही अली फजल ने ट्वीट किया- 'दलकीर फिल्म में तुम्हारी एक्टिंग बेहतरीन है। इरफान खान की तारीफ में क्या कहूं जबरदस्त एक्टिंग की है।' आपको बता दें, 'कारवां' फिल्म में इरफान खान मुख्य किरदार में है। इसके अलावा 'कारवां' फिल्म से मशहूर मलयालम एक्टर दलकीर सलमान बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। दलकीर ने 'ओके कनिमनी', 'चार्ली' समेत कई हिट फिल्में दी हैं। मिथिला पालकर भी फिल्म 'कारवां' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि 'कारवां' फिल्म के डायरेक्टर आकर्ष खुराना की भी यह पहली फिल्म है। 
 

 
विज्ञापन
Irrfan Khan film Karwaan review by celebrities
Karwaan
'कारवां' के रिलीज होने से ठीक एक दिन पहले इरफान खान का बयान सामने आया है। इरफान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर बीमारी से पीड़ित है जिसका इलाज वह विदेश में करवा रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक इंटरव्यू दिया है और बताया है कि अभी उनकी हालत कैसी है। इरफान ने कहा- 'मैं कीमो साइकिल के चौथे चरण में हूं, कुल 6 चरण होने हैं और उसके बाद स्कैन किया जाएगा। कीमो साइकिल के तीसरे चरण के बाद स्कैन पॉजिटिव था लेकिन अभी हमें 6 चरणों तक स्कैन को देखना होगा। उसके बाद पता चलेगा कि आगे क्या होता है। किसी के साथ भी मेरी जिंदगी की कोई गारंटी नहीं है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed