इरफान खान के चाहने वाले तहेदिल से उन्हें फिर एक बार सिल्वर स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब इरफान के चाहने वालों की यह इच्छा पूरी होने जा रही है। इरफान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का ट्रेलर 13 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस मौके पर इरफान खान ने अपने फैंस को एक खास संदेश भेजा है।
'अंग्रेजी मीडियम' के ट्रेलर से ठीक एक दिन पहले इरफान ने भेजा भावुक संदेश, लोगों से की यह खास अपील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस संदेश के जरिए इरफान ने स्वास्थ्य ठीक ना होने के चलते प्रमोशन से दूर रहने की बात कही साथ ही उन्होंने लोगों से फिल्म को अपना प्यार देने की अपील की और उनका इंतजार करने के लिए कहा। बता दें कि इरफान को 2018 में कैंसर (न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर) का पता चला था। जिसके बाद इरफान ने विदेश में इसका इलाज करवाया और उसके बाद पिछले साल फिल्म की शूटिंग खत्म की।
इसके आगे इरफान ने ट्रेलर को लेकर बात की और बताया, 'इस फिल्म को सभी ने पूरी सकारात्मकता के साथ बनाया है और मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म आपको सीखाएगी, हंसाएगी, रुलाएगी और फिर हंसाएगी शायद। ट्रेलर का आनंद लें। फिल्म को देंखे और हां, मेरे लिए इंतजार करें।'
सामने आए इस वीडियो संदेश में फिल्म से जुड़ी तस्वीरें देखने को मिलती है। इन तस्वीरों में इरफान के अलावा करीना कपूर, राधिका मदान, पंकज त्रिपाठी, रणवीर शौरी भी नजर आ रहे हैं। यह फिल्म होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी है। 'अंग्रेजी मीडियम' 20 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
पढ़ें: अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी का कहा धन्यवाद, सोनम कपूर ने सीएम को याद दिलाया ये वादा