{"_id":"5b6514bc4f1c1b764d8b65d8","slug":"irrfan-khan-karwaan-and-rishi-kapoor-mulk-film-box-office-collection-day-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले दिन ही उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी इरफान की 'कारवां' और ऋषि की 'मुल्क', कलेक्शन रहा बेहद फीका ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले दिन ही उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी इरफान की 'कारवां' और ऋषि की 'मुल्क', कलेक्शन रहा बेहद फीका
Sat, 04 Aug 2018 08:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 04 Aug 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Mulk and karwaan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते तीन फिल्में रिलीज हुई लेकिन तीनों ही फिल्मों के कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म ज्यादा दिन नहीं टिक पाएंगी। इरफान खान की 'कारवां' और ऋषि कपूर की 'मुल्क' की बात करें तो दोनों ही फिल्मों की पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पकड़ काफी कमजोर रही। साथ ही इनका कलेक्शन बेहद कम रहा।
2 of 5
Mulk and karwaan
इरफान खान और ऋषि कपूर की फिल्मों की बात करें तो दोनों की ही कहानी एक दूसरे से अलग थी। इसके साथ ही यह दोनों फिल्में अलग जॉनर की थी लेकिन कलेक्शन को देखकर ऐसा लगता है पहले दिन ही दर्शकों ने इन दोनों फिल्मों को अपनाने से इंकार कर दिया।
3 of 5
Karwaan
सिनेमाहाल में ऑक्यूपेसी की बात करें तो 'कारवां' फिल्म की 8 से 9 फीसदी रही तो वहीं ऋषि कपूर की 'मुल्क' की ऑक्यूपेसी 12 से 13 फीसदी रही। यानी कि पहले दिन यह दोनों फिल्में जबरदस्त ओपनिंग देने में नाकाम रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'कारंवा' और 'मुल्क' दोनों ही फिल्मों ने पहले दिन 2 करोड़ से भी कम का कलेक्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mulk
'कारवां' और 'मुल्क' दोनों ही फिल्में कम बजट की है। 'मुल्क' फिल्म का बजट 25 से 30 करोड़ बताया जा रहा है तो वहीं 'कारवां' फिल्म का बजट 20 करोड़ है। इन दोनों फिल्मों के खराब शुरुआत की वजह दोनों ही फिल्म के 'फन्ने खां' फिल्म से कम स्क्रीन्स मिलना भी बताया जा रहा है। फिलहाल यह देखना होगा कि फिल्म आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर पाती है या फिर नहीं।
विज्ञापन
5 of 5
Mulk and karwaan
'मुल्क' फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में है। 'मुल्क' में एक मुस्लिम परिवार की कहानी दिखाई गई है, जिसे आतंकवादी होने के शक में गिरफ्तार कर लिया जाता है। इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है। जबकि 'कारवां' फिल्म की कहानी सफर पर आधारित है। इस फिल्म में इरफान खान मुख्य भूमिका में है। इसके साथ ही मलयालम एक्टर दलकीर सलमान और मिथिला पालकर बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। 'कारवां' फिल्म के डायरेक्टर आकर्ष खुराना की भी यह पहली फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।