फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Irrfan Khan: आखिरी बार दमदार अदाकारी दिखाते नजर आएंगे इरफान खान, इस दिन रिलीज होगी 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन'

Tue, 18 Apr 2023 05:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 18 Apr 2023 05:39 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan Last Film The Song Of The Scorpions will release on this date know all Details here
द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान भले ही अब इस दुनिया मे नहीं हैं, लेकिन फैंस के दिलों में वह अभी भी जिंदा हैं। 29 अप्रैल, 2020 को कैंसर के कारण अभिनेता का निधन हो गया था। सोशल मीडिया पर प्रशंसक आज भी अपने पसंदीदा अभिनेता को याद करते रहते हैं और उनके कई परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हैं। 


Sonam Kapoor: पोस्ट प्रेग्नेंसी लुक पर सोनम कपूर का बयान, बोलीं- अब वैसी नहीं हूं जैसी पहले हुआ करती थी

Irrfan Khan Last Film The Song Of The Scorpions will release on this date know all Details here
द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच उनके फैंस के लिए अभिनेता से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इरफान को मिस करने वाले उनके फैंस अभिनेता को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देख सकते हैं। उनकी आखिरी फिल्म, 'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन' 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म के निर्माता जीशान अहमद हैं। इस बारे में वह कहते हैं, "यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मेरा नाम इस फिल्म के सह-निर्माता और फिल्म के एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में जुड़ा है। 
KKBKKJ: बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक ने जताया सलमान के प्रति प्यार, भाईजान को खुश करने के लिए करने जा रहे यह काम

Irrfan Khan Last Film The Song Of The Scorpions will release on this date know all Details here
द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन - फोटो : सोशल मीडिया

हमें खुशी है कि इरफान खान की फिल्म जल्द ही देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिससे उनके प्रशंसकों को उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। मेरा विश्वास कीजिए, फिल्म में इरफान का किरदार और अभिनय आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।"
Jannat Zubair: जन्नत जुबैर ने फैजल संग साझा की तस्वीर, फैंस ने पूछ डाले शादी को लेकर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan Last Film The Song Of The Scorpions will release on this date know all Details here
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में इरफान का किरदार एक ऊंट व्यापारी का है, जिसे नूरान से प्यार हो जाता है। वह एक आदिवासी महिला है जो स्वतंत्र है और अपनी दादी से बिच्छू-गायन की प्राचीन उपचार कला सीख रही है। एक लोकप्रिय मिथक के अनुसार, अगर कोई बिच्छू किसी को काटता है, तो व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है, लेकिन बिच्छू गायक उस शख्स को अपने गीत से ठीक कर सकता है।
Bollywood: इन सेलेब्स का अजीबो गरीब शौक देख पकड़ लेंगे सिर, किसी ने पाला सांप तो कोई साबुन जमा करने का दीवाना

विज्ञापन
Irrfan Khan Last Film The Song Of The Scorpions will release on this date know all Details here
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

 स्विट्जरलैंड के लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में 'द सॉन्ग ऑफ द स्कॉर्पियन्स' का प्रीमियर हो चुका है। इसमें वहीदा रहमान और शशांक अरोड़ा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अनूप सिंह ने किया है। मेकर्स फिल्म के ट्रेलर को कल यानी 19 अप्रैल को रिलीज करेंगे।
Kangna Ranaut: कंगना ने आमिर खान के साथ बिताए वक्त को किया याद, वीडियो पोस्ट कर लिखा- जाने कहां गए वो दिन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed