सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Neuroendocrine Tumor: दो साल पहले इस खतरनाक बीमारी से ग्रस्त थे इरफान खान, जानें क्या होता है 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर'

बीबीसी हिंदी Published by: anand anand Updated Wed, 29 Apr 2020 02:19 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan Death Reason Neuroendocrine Tumor Cancer: when he revealed Suffer from Neuroendocrine Tumor
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान - फोटो : instagram

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का इंतकाल को गया है। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब हुई थी जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार को उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने बुधवार को आखिरी सांस ली। इससे पहले इरफान खान कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से पीड़ित थे। जिसका उन्होंने लंदन में इलाज करवाया है। ऐसे में आपको बताते हैं कि 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' के बारे में, जिससे जूझ रहे थे इरफान खान।

Trending Videos
Irrfan Khan Death Reason Neuroendocrine Tumor Cancer: when he revealed Suffer from Neuroendocrine Tumor
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान - फोटो : file photo

अपनी बीमारी के बारे में खुद इरफान खान पांच मार्च साल 2018 को ट्विटर पर जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वो एक खतरनाक बीमारी से पीड़ित हैं, जिसके बाद सभी उनकी बीमारी के बारे में अंदाजे लग रहे थे। जिसके बाद ट्वीट कर इरफान ने बताया कि उन्हें 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' है। ट्वीट में उन्होंने लिखा था, "जीवन में अनपेक्षित बदलाव आपको आगे बढ़ना सिखाते हैं। मेरे बीते कुछ दिनों का लब्बोलुआब यही है। पता चला है कि मुझे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हो गया है। इसे स्वीकार कर माना मुश्किल है। लेकिन मेरे आसपास जो लोग हैं, उनका प्यार और उनकी दुआओं ने मुझे शक्ति दी है। कुछ उम्मीद भी बंधी है। फिलहाल बीमारी के इलाज के लिए मुझे देश से दूर जाना पड़ रहा है। लेकिन मैं चाहूंगा कि आप अपने संदेश भेजते रहें।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan Death Reason Neuroendocrine Tumor Cancer: when he revealed Suffer from Neuroendocrine Tumor
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान - फोटो : social media

अपनी बीमारी के बारे में इरफान ने आगे लिखा, "न्यूरो सुनकर लोगों को लगता है कि ये समस्या जरूर सिर से जुड़ी बीमारी होगी। लेकिन ऐसा नहीं है। इसके बारे में अधिक जानने के लिए आप गूगल कर सकते हैं। जिन लोगों ने मेरे शब्दों की प्रतीक्षा की, इंतजार किया कि मैं अपनी बीमारी के बारे में कुछ कहूं, उनके लिए मैं कई और कहानियों के साथ जरूर लौटूंगा।"


क्या होता है इस ट्यूमर में?
एनएचएस डॉट यूके के मुताबिक, 'न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर' एक दुर्लभ किस्म का ट्यूमर होता है जो शरीर में कई अंगों में भी विकसित हो सकता है। हालांकि मरीजों की संख्या बताती है कि ये ट्यूमर सबसे ज्यादा आँतों में होता है। इसका सबसे शुरुआती असर उन ब्लड सेल्स पर होता है जो खून में हार्मोन छोड़ते हैं। ये बीमारी कई बार बहुत धीमी रफ्तार से बढ़ती है। लेकिन हर मामले में ऐसा हो, ये जरूरी नहीं है।
Irrfan Khan Death Reason Neuroendocrine Tumor Cancer: when he revealed Suffer from Neuroendocrine Tumor
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान - फोटो : social media

मरीज के शरीर में ये ट्यूमर किस हिस्से में हुआ है, उसी से इसके लक्षण तय होते हैं। मसलन, अगर ये पेट में हो जाए तो मरीज को लगातार कब्ज की शिकायत रहेगी। ये फेफडों में हो जाए तो मरीज को लगातार बलगम रहेगा। ये बीमारी होने के बाद मरीज का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल बढ़ता-घटता रहता है।

बीमारी के कारण?
डॉक्टर अभी तक इस बीमारी के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं। न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर होने के विविध कारण हो सकते हैं। लेकिन ये आनुवांशिक रूप से भी होती है। माना जाता है कि जिनके परिवार में इस तरह के मामले पहले रह चुके हों, वो लोग इसके रिस्क में ज्यादा होते हैं। कई डिटेल ब्लड टेस्ट, स्कैन और बायोप्सी करने के बाद ही ये बीमारी पकड़ में आती है।

विज्ञापन
Irrfan Khan Death Reason Neuroendocrine Tumor Cancer: when he revealed Suffer from Neuroendocrine Tumor
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इरफान खान - फोटो : file photo

क्या इसका इलाज है?
ट्यूमर किस स्टेज में है, वो शरीर में किस हिस्से में है और मरीज की सेहत कैसी है। इन सबके आधार पर ही ये तय होता है कि मरीज का इलाज कैसे किया जाएगा। सर्जरी के जरिए इसे निकाला जा सकता है। लेकिन ज्यादातर मामलों में सर्जरी का इस्तेमाल बीमारी पर काबू करने के लिए किया जाता है। इसके अलावा मरीज को ऐसी दवाएं दी जाती हैं जिससे कि शरीर कम मात्रा में हार्मोन छोड़े।



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed