इरफान खान के बेटे बाबिल खान की डेब्यू फिल्म कला हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हैं। जिसके बाद कई फिल्मी जगत के सितारे बाबिल के अभिनय की तारीफ कर रहे हैं। इसी श्रेणी में कंगना रनौत ने भी बाबिल की पहली फिल्म 'कला' देखी। उन्होंने निर्देशक अन्विता दत्त और मुख्य अभिनेताओं में बाबिल और तृप्ति डिमरी की प्रशंसा की है। कंगना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी लिखा कि वह फिल्म से अपनी नजरें नहीं हटा पा रही हैं।
Kangana Ranaut: कंगना रनौत को पसंद आई बाबिल खान की फिल्म कला, पोस्ट शेयर कर कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना ने पोस्ट की गई इंस्टाग्राम स्टोरीज की एक सीरीज में लिखा, 'कला एक बेहतरीन फिल्म है, यह आपकी सामान्य तीन अभिनय संरचना नहीं है और न ही यह भौतिक दुनिया की एक शाब्दिक कहानी है।' उन्होंने आगे लिखा, 'कला की निर्देशक अन्विता दत्त इस समय सबसे बड़ी फिल्म निर्देशकों में से एक हैं। मुझे अपनी फिल्म क्वीन में उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला। वह इंसान के मन की गहराई में जाकर फिल्म का निर्देशन करती है।'
यह भी पढ़ें- KBC 14: हॉट सीट पर बैठी 11 साल की कंटेस्टेंट से परेशान हुए अमिताभ बच्चन! बोले- आपने हमारी बोलती बंद कर दी
कंगना ने आगे लिखा, 'फिल्म के सभी दृश्य बहुत ही अच्छे हैं। सभी ने बहुत अच्छा अभिनय किया है। बाबिल खान एक नए कलाकार के रूप में शानदार नजर आ रहे हैं। तृप्ति डिमरी मेरी एक साथी के रूप में और हिमाचली पहाड़ी लड़की के रूप में हैं, मुझे उनपर बहुत गर्व है। फिल्म में उनको देखकर मैं अपनी नजरें नहीं हटा पा रही हूं।'
यह भी पढ़ें- Samantha Heath Update: अब कैसी है सामंथा की तबीयत? जानिए कब से शुरू करेंगी फिल्मों की शूटिंग
'कला' फिल्म की बात करें तो इसमें आजादी के बाद के भारत को दिखाया गया है। कहानी संगीत की दुनिया से जुड़ी हुई है। ये कहानी उस सफल गायिका पर आधारित है, जो 40 के दशक की फिल्मों को अपनी आवाज से नवाजती है और अपने अतीत से जूझ रही है। इस गायिका का एक ऐसा काला अतीत है जो उसके आज पर और सफल करियर पर मंडराता रहता है।