फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Irrfan Khan Birthday: इरफान के जन्मदिन पर भावुक हुए बेटे बाबिल खान, वीडियो शेयर कर बोले- 'चाहकर भी आपका बर्थडे भूल नहीं पाया'

Thu, 07 Jan 2021 03:02 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 07 Jan 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
irrfan khan Son Babil Khan Share Video With Emotional Post On Fathers Birthday
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil,i,k

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का आज (7 जनवरी) जन्मदिन है। यदि इरफान आज हमारे बीच होते तो अपना 54वां जन्मदिन मना रहे होते। उनके जन्मदिन पर आज हर कोई भावुक है और उन्हें याद कर रहाहै। ऐसे में ये दिन उनके परिवार के लिए और भी ज्यादा मुश्किल है। इरफान के जन्मदिन पर उनके बेटे बाबिल खान ने एक वीडियो शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखी है।

irrfan khan Son Babil Khan Share Video With Emotional Post On Fathers Birthday
इरपान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k

बाबिल खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपने पिता से जुड़ी हुई कई यादें फैंस के साथ शेयर करते हैं। जिन्हें उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं। बाबिल खान ने पिता इरफान के जन्मदिन पर भी एक भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वो हर बार अपने पिता का जन्मदिन भूल जाया करते थे।

irrfan khan Son Babil Khan Share Video With Emotional Post On Fathers Birthday
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k

बाबिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी मां सुतापा और भाई अयान भी हैं। वीडियो में इरफान अपनी पत्नी और छोटे बेटे के साथ मिलकर बाबिल के लिए वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए बाबिल ने लिखा, 'आप कॉन्ट्रैक्चुअल मैरिज और बर्थडे सेलिब्रेशन जैसी बातों को नहीं मानते थे। शायद यही वजह है कि मुझे किसी का बर्थडे याद नहीं रहता।'

View this post on Instagram

A post shared by Babil (@babil.i.k)

विज्ञापन
विज्ञापन
irrfan khan Son Babil Khan Share Video With Emotional Post On Fathers Birthday
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k

आगे बाबिल लिखते हैं, 'वजह है कि आपने कभी मेरा याद नहीं रखा और ना ही अपना याद रखने के लिए मुझे कहा। ये हमारे लिए बहुत नॉर्मल था क्योंकि आप व्यस्त रहते थे और हम लोग हर दिन सेलिब्रेट करते थे। इस मौके पर मां हम दोनों को याद दिलाती थीं लेकिन इस बार मैं चाहकर भी आपका बर्थडे नहीं भूल पाया। आज आपका जन्मदिन है बाबा।' बाबिल का ये पोस्ट इरफान के फैंस की आंखें भी नम कर रहा है।

विज्ञापन
irrfan khan Son Babil Khan Share Video With Emotional Post On Fathers Birthday
इरफान खान - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1966 को राजस्थान में हुआ था। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और दिग्गज सितारे के रूप में पहचाने जेता हैं। बीते साल 29 अप्रैल 2020 को उन्होंने कैंसर से जंग लड़ते हुए इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इरफान का जाना फिल्म इंडस्ट्रीके लिए वाकई एक बहुत बड़ी क्षति है।

पढ़ें: Irrfan Khan Birthday: कभी लगाया एक्स्ट्रा 'R' तो कभी हटाया 'खान', इस वजह से किए थे इरफान ने नाम में बदलाव

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed