बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान ने 29 अप्रैल को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। उनके इस तरह अचानक जाने के बारे में कभी किसी नहीं सोचा था। कई लोगों को उनके जाने से गहरा सदमा लगा है। खासकर इरफान के बड़े बाबिल इससे उबर नहीं पा रहे हैं। वो लगातार अपने पिता से जुड़ी हुई यादें लोगों के साथ साझा कर रहे हैं।
इरफान खान के बेटे बाबिल ने वीडियो के बाद अब शेयर कीं पिता की ये पुरानी तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबिल अपने पिता इरफान खान के बेहद करीब थे। पिता के साथ उनका रिश्ता बहुत गहरा था। बाबिल ने अब इरफान के एनएसडी वाले दिनों की कई तस्वीरें साझा की हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में इरफान मंच पर नाटक करते हुए नजर आ रहे हैं।
A post shared by Babil Khan (@babil.i.k) on
इरफान खान ने एम.एम. की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 1984 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) दिल्ली में दाखिला लिया था। इरफान नसीरुद्दीन शाह की एक्टिंग से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। 15-16 साल की उम्र में इरफान ने अभिनय करने का मन बना लिया था।
इससे पहले बाबिल ने अपने पिता का मीम साझा किया था। इस मीम में इरफान खान के साथ ही एक फरिश्ता भी नजर आ रहा है। मीम में आप देख सकते हैं कि इरफान खान, फरिश्ते से एक अच्छी स्क्रिप्ट की बात कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने इरफान खान का एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें वो किसी होटल में पानी पुरी खाते नजर आ रहे थे।
याद दिला दें कि इससे पहले इरफान की पत्नी सुतापा और दोनों बेटों बाबिल, अयान की ओर से एक आधिकारिक बयान आया था, जो इरफान के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था। इरफान के परिवार की ओर से कहा गया था कि 'हम इसे पारिवारिक बयान कैसे कहें जबकि पूरी दुनिया इसे व्यक्तिगत नुकसान मान रही है? हम अकेले कैसे महसूस कर सकते हैं जब लाखों लोग हमें सांत्वना दे रहे हैं और हमारे साथ खड़े हैं। सबको बताना चाहते हैं कि हमने कुछ खोया नहीं है हमने पाया है। हमने पाया है जो हमने उनसे सीखा।'
ऋषि कपूर के निधन से दुखी लता मंगेशकर का ट्वीट, बोलीं- कर्ज फिल्म की तरह असल जिंदगी में वापस आ जाओ