फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान खान के बेटे बाबिल ने साझा की मां सुतापा के फार्महाउस की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस ने दी भावुक प्रतिक्रिया

Wed, 10 Feb 2021 05:59 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 10 Feb 2021 05:59 PM IST
विज्ञापन
Babil Khan Shares Pictures of Sutapa Sikdar’s Farmhouse, Check Out Here
बाबिल खान और सुतापा सिकदर - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता इरफान खान आज भी हम सभी के दिलों में जीवित हैं। उनके बेटे बाबिल और पत्नी सुतापा अक्सर सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादें और कुछ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। ऐसे में इरफान के बेटे बाबिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक और पोस्ट शेयर की है जो उनके पिता की यादों से ही जुड़ी है। 

Babil Khan Shares Pictures of Sutapa Sikdar’s Farmhouse, Check Out Here
बाबिल खान, सुतापा सिकदर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मां सुतापा सिकदर के फार्महाउस की कुछ तस्वीरें साझा की हैैं। तस्वीरों में यह फार्महाउस बेहद खूबसूरत लग रहा है और दर्शकों ने इस पोस्ट पर अपना काफी प्यार दिखाया और जमकर कमेंट्स किए। 

Babil Khan Shares Pictures of Sutapa Sikdar’s Farmhouse, Check Out Here
बाबिल खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा तस्वीरों के साथ बाबिल ने एक अपनी मां के लिए खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि मेरी मां के फार्महाउस की कुछ झलकियां। फैंस को बाबिल की यह पोस्ट काफी पसंद आ रही है और खूब वायरल भी हो रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Babil (@babil.i.k)

विज्ञापन
विज्ञापन
Babil Khan Shares Pictures of Sutapa Sikdar’s Farmhouse, Check Out Here
इरफान खान, सुतापा सिकदर - फोटो : instagram/babil.i.k

इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर खास मौकों पर अपने पति इरफान खान को याद करती हैं। साथ ही उनके फैंस के साथ उनसे जुड़ी यादों को साझा करती रहती हैं। बाबिल भी अपने पिता की सिखाई हुई सीख और उनसे जुड़ी कई यादों को साझा करते रहते हैं। यहां तक कि इरफान के फैंस भी अब तक उन्हें भुला नहीं पाए हैं।

विज्ञापन
Babil Khan Shares Pictures of Sutapa Sikdar’s Farmhouse, Check Out Here
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कैंसर से दो साल की लड़ाई के बाद अप्रैल 2020 में इरफान का निधन हो गया था। वे पत्नी सुतापा और दो बेटों बाबिल और अयान को छोड़ गए। वह कोलन इन्फेक्शन की समस्या के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे। साल 2018 में उन्हें न्यूरोइंडोक्राइन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हुई थी। इसका इलाज उन्होंने विदेश में रहकर भी कराया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed