सब्सक्राइब करें

भाई- भतीजावाद और स्टार किड्स को अनफॉलो करने पर इरफान खान के बेटे ने दिया ऐसा जवाब, खूब हो रही है चर्चा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 19 Jun 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan son Babil reaction on unfollow star kids and nepotism after Sushant Singh Rajput death
इरफान खान, बाबिल - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड में एक बार फिर से भाई- भतीजावाद को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कुछ सितारों और लोगों ने सुशांत की मौत के बाद कहा है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद का शिकार थे। हालांकि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या क्यों की यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस बीच दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल ने भाई- भतीजावाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Trending Videos
Irrfan Khan son Babil reaction on unfollow star kids and nepotism after Sushant Singh Rajput death
बाबिल, इरफान खान - फोटो : ट्विटर

दरअसल एक सोशल मीडिया यूजर ने भाई- भतीजावाद के मुद्दे पर बात करते हुए बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक और स्टार किड्स को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने की बात कही थी। जिस पर बाबिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। यूजर ने लिखा, 'स्टार किड्स को अनफॉलो करो, यह पब्लिक है जो उन्हें मशहूर करती है और यह समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद के खिलाफ आवाज उठाने का है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan son Babil reaction on unfollow star kids and nepotism after Sushant Singh Rajput death
बाबिल, इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर ने आगे लिखा, 'हम इन लोगों की फिल्मों को बैन नहीं कर सकते लेकिन हम इनके सोशल मीडिया हैंडल को बायकॉट कर सकते हैं जिससे यह पैसा कमाते हैं। यह समय है न्याय और कंगना को सपोर्ट करने का'। इस पर बाबिल ने दिल जीतने वाला जबाव दिया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

Irrfan Khan son Babil reaction on unfollow star kids and nepotism after Sushant Singh Rajput death
बेटे के साथ इरफान - फोटो : सोशल मीडिया

बाबिल ने अपने जवाब में लिखा, 'भाई तो मेरी यहीं उम्मीद रहेगी कि मैं अपनी मेहनत और परफॉर्मेंस से आपका दिल इतना खुश कर दूं कि आपको ये लगे ही ना कि मेरे सफर में कुछ गलत हुआ है'। सोशल मीडिया यूजर उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या करके हर किसी को हैरान कर दिया था।

 

विज्ञापन
Irrfan Khan son Babil reaction on unfollow star kids and nepotism after Sushant Singh Rajput death
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी, सोन चिड़िया और छिछोरे जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। वहीं उनकी डेब्यू फिल्म काय पो छे साल 2013 में आई थी। सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय को बड़े और छोटे पर्दे पर दर्शकों ने खूब पसंद किया था।  

पढ़ें: पुलिस ने यशराज फिल्म्स से मांगा सुशांत के साथ साइन किया कॉन्ट्रैक्ट, रिया और छाबड़ा से हो चुकी पूछताछ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed