फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पोस्ट वायरल: इरफान खान के बेटे बाबिल ने कहा- किस पर भरोसा करूं, खुद पर होने लगा है शक

Fri, 21 May 2021 08:50 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 21 May 2021 08:50 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan son babil shared emotional note said i am so lost can’t figure out who to trustIrrfan Khan son babil shared emotional note said i am so lost can’t figure out who to trust
इरफान खान - फोटो : Insatagram- @babil.i.k

पिछले साल 29 अप्रैल को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इरफान खान का निधन हो गया था। दिवंगत अभिनेता के निधन को एक साल का समय बीत चुका है, लेकिन इरफान को अब तक कोई भी भूल नहीं पाया है। इरफान खान ने अपने अभिनय से लोगों दिलों में जगह बनाई थी। उनके अंदर जो प्रतिभा थी उसे किसी अवॉर्ड से नवाजने की जरूरत नहीं थी। इरफान खान इस दुनिया से चले गए तो फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड को भी गहरा धक्का लगा। क्योंकि इस इंडस्ट्री ने अपने सबसे चमकदार सितारे को खो दिया था। इरफान के जाने के बाद से उनके बेटे पिता की यादों को साझा करते रहते हैं। अब हाल ही में बाबिल ने पिता की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी इस तस्वीर को देखकर भावुक हो रहे हैं। ये फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Irrfan Khan son babil shared emotional note said i am so lost can’t figure out who to trustIrrfan Khan son babil shared emotional note said i am so lost can’t figure out who to trust
बाबिल खान - फोटो : Insatagram- @babil.i.k

बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवंगत पिता की एक तस्वीर साझा की है। इसमें इरफान हाथ में जूता लिए बैठे हैं। इसके साथ ही बाबिल ने भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा कि ‘ओ आदमी, मैं बहुत खो गया हूं। मैं समझ नहीं सकता कि किसपर भरोसा करना चाहिए। मुझे खुद पर संदेह है। क्या तुम्हें पता है? मैं असुरक्षित हूं, मैं एक ईश्वर विहीन दुनिया की संभावना से डरता हूं। मेरा मन खुद से युद्ध कर रहा है। मैं ध्यान से निराशाध् के प्यार में पड़ रहा हूं। मैं निराशाजनक रूप से टूटा हूं।’
 
View this post on Instagram

A post shared by Babil (@babil.i.k)

Irrfan Khan son babil shared emotional note said i am so lost can’t figure out who to trustIrrfan Khan son babil shared emotional note said i am so lost can’t figure out who to trust
इरपान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil.i.k

बाबिल के इस पोस्ट पर सेलेब्स ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अनूप सोनी, संध्या मृदुल, टिस्का चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं। संध्या ने लिखा कि 'मुश्किल समय है, लेकिन निराशाजनक नहीं है। मुझे पता है कि किसी दिन यह भी समझ में आएगा, लव यू।' वहीं, अनूप सोनी ने लिखा कि ‘मजबूत बने रहो, खूब सारा प्यार।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan son babil shared emotional note said i am so lost can’t figure out who to trustIrrfan Khan son babil shared emotional note said i am so lost can’t figure out who to trust
इरफान खान, बाबिल खान - फोटो : Instagram: @babil,i,k

बता दें कि बाबिल अक्सर अपने पिता के लिए कई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी मां के लिए एक पोस्ट लिखा था और उनसे माफी मांगी थी। बाबिल ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर अपनी मां के लिए इमोशनल नोट लिखा था।

विज्ञापन
Irrfan Khan son babil shared emotional note said i am so lost can’t figure out who to trustIrrfan Khan son babil shared emotional note said i am so lost can’t figure out who to trust
बाबिल खान - फोटो : Social media

वहीं, बाबिल खान अपने एक्टिंग डेब्यू के लिए तैयार हैं। वह फिल्म 'काला' से डेब्यू करेंगे, जिसका निर्माण अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी 'क्लीन स्लेट' कर रही है। कुछ वक्त पहले बाबिल ने सोशल मीडिया पर 'काला' का टीजर वीडियो शेयर किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed