{"_id":"5ace79c74f1c1b4b3e8b4a5d","slug":"irrfan-khan-spokesperson-said-latest-news-on-social-media-about-the-health-are-absolutely-false","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इरफान खान के फैंस के लिए राहत की खबर, बीमारी को लेकर अब सच्चाई आई सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इरफान खान के फैंस के लिए राहत की खबर, बीमारी को लेकर अब सच्चाई आई सामने
Thu, 12 Apr 2018 08:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता इरफान खान के प्रवक्ता ने बुधवार को इरफान की तबीयत के बारे में सोशल मीडिया में चल रही खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा 'जो नई खबर चल रही हैं वह बिल्कुल गलत है।' दरअसल खबर चल रही थी कि कि 51 वर्षीय अभिनेता की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है।
2 of 5
यह खबर उस समय फैलनी शुरू हुई जब एक पत्रकार ने इरफान की बीमारी के बारे में ट्वीट किया। हालांकि पत्रकार ने बाद में अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। इरफान के प्रवक्ता ने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों से इरफान की तबीयत के बारे में सोशल मीडिया पर जो खबरें चल रहीं हैं वह पूरी तरह से गलत है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।’
3 of 5
प्रवक्ता ने कहा कि हम उनके परिवार और दोस्त के तौर पर एक बार फिर से मीडिया के सदस्यों से समर्थन और प्रार्थनाओं की गुजारिश करते हैं, वे इरफान के स्वस्थ होने की कामना करें।स्पोक्सपर्सन ने कहा, 'सोशल मीडिया पर बिना फैक्ट को चेक किए या बिना किसी आधिकारिक बयान के अफवाहों को फैलाना सही नहीं है। हम फिर से लोगों से प्रार्थना करते हैं कि वे सोशल मीडिया पर किसी के स्वास्थ्य को लेकर किए गए गलत स्टेटस को उठाने से बचें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौरतलब है कि इरफान ने पिछले महीने इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है। यह एक दुलर्भ प्रकार का कैंसर है जो शरीर के विभिन्न हिस्सों को निशाना बनाता है। उन्होंने बताया था कि इसके इलाज के लिए उन्हें विदेश जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
5 of 5
वहीं इरफान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है ।इरफान की 'ब्लैकमेल' फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग के साथ महज 5 दिन में ही अपनी लागत निकालने में कामयाब रही है। इस फिल्म ने टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी2' को कड़ी टक्कर देते हुए 14 करोड़ का आंकडा़ पार कर लिया है। इरफान खान बीमारी की वजह से इस फिल्म का प्रमोशन नहीं कर पाए थे। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही थी कि इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर पड़ सकता है, लेकिन इरफान की 'ब्लैकमेल' ने इन सभी अंदेशों पर पानी फेरते हुए ताबड़तोड़ कमाई की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।