{"_id":"5ab5fba54f1c1bbc758b74b8","slug":"irrfan-khan-spokesperson-says-he-is-not-taking-any-ayurvedic-treatment-for-his-neuroendocrine-tumor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीमारी पर इरफान खान की ओर से आया एक और बयान, जानें अब क्या कहा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बीमारी पर इरफान खान की ओर से आया एक और बयान, जानें अब क्या कहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:40 PM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'रोग' और 'पान सिंह तोमर' जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग करके लोगों का दिल जीतने वाले इरफान खान के लिए दुआओं का सिलसिला जारी है। इरफान खान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित है जिसका इलाज विदेश में करवा रहे हैं। इस बात की जानकारी इरफान ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। हालांकि इरफान के ट्वीट के बाद ऐसी खबरें आ रही थीं कि इरफान आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। अब इस मामले पर इरफान खान के प्रवक्ता सामने आए और इन बातों को मात्र अफवाह करार दिया है।
Irrfan Khan
दरअसल, इरफान की बीमारी के खुलासे के बाद आयुर्वेदिक डॉक्टर वैद्य बालेन्दु प्रकाश ने दावा किया था कि वह इरफान का इलाज कर रहे हैं। इस मामले पर इरफान खान के प्रवक्ता ने कहा - 'मिस्टर खान किसी भी आयुर्वेदिक डॉक्टर से इलाज नहीं करवा रहे हैं। वैद्य बालेन्दु प्रकाश ने एक बार फोन किया था लेकिन इलाज को लेकर कोई भी बात नहीं हुई।'
Irrfan Khan
इसके साथ ही प्रवक्ता ने कहा - 'किसी की बीमारी का खुद की पब्लिसिटी के लिए फायदा उठाना ठीक बात नहीं है। जैसा कि इरफान पहले भी कह चुके हैं थोड़ा सा स्पेस दें और किसी भी जानकारी के लिए इंतजार करें।' आपको बता दें, 5 मार्च को इरफान खान ने ट्वीट करके उस वक्त तहलका मचा दिया था जब उन्होंने लिखा था कि वह एक खतरनाक बीमारी से पीड़ित है।
— Irrfan (@irrfank) March 5, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Irrfan Khan
इसके बाद सोशल मीडिया पर इरफान खान को लेकर उनके फैंस जल्द ठीक होने की कामना करने लगे। यहां तक की बीमारी को लेकर कई तरह की बातें भी कही गई। इसके बाद 16 मार्च को इरफान खान ने ट्वीट करके बीमारी का खुलासा किया। साथ ही लोगों से उनका साथ मांगा। इरफान खान की फिल्म 'ब्लैकमैल' 6 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।
— Irrfan (@irrfank) March 16, 2018
विज्ञापन
Irrfan Khan
इरफान खान और दीपिका विशाल भारद्वाज की फिल्म में काम करने वाले थे। शूटिंग शुरू होने से पहले ही इरफान की तबीयत ठीक न होने की खबर आई जिसके बाद विशाल ने प्रोजेक्ट को कुछ समय के लिए रोक दिया। यह फिल्म क्वीन माफिया की जिंदगी पर आधारित है।