{"_id":"5ad81f674f1c1b330a8b5634","slug":"irrfan-khan-starring-hindi-medium-will-200-crore-collection-soon-at-china-box-office","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चीन में 200 करोड़ के करीब पहुंची 'हिन्दी मीडियम',बॉलीवुड की कई फिल्मों को दे सकती है मात ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चीन में 200 करोड़ के करीब पहुंची 'हिन्दी मीडियम',बॉलीवुड की कई फिल्मों को दे सकती है मात
Thu, 19 Apr 2018 10:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में दर्शकों का दिल जीतने के बाद इरफान खान की फिल्म 'हिन्दी मीडियम' अब चीन में भी काफी तारीफें बटोर रही है। इसी के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कमाई के मामले में धमाल मचा रही है। प्रतिदिन की कमाई के मामले में इस फिल्म ने 'दंगल' और 'बजरंगी भाईजान' को भी पीछे छोड़ दिया है। अब यह फिल्म चीनी बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही 200 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
2 of 5
मीडिया में चल रही खबरों और ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार 18 अप्रैल तक 'हिन्दी मीडियम' ने चीन बॉक्स ऑफिस पर करीब 198.64 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म आने वाले 1-2 दिन के अंदर 200 करोड़ रुपए की शानदार कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी।
3 of 5
'हिन्दी मीडियम' अगर 200 करोड़ रुपए का आंकडा पार करती है तो वह बॉलीवुड की चौथी ऐसी फिल्म होगी जो चीन में 200 करोड़ रुपए की कमाई करेगी। इससे पहले बॉलीवुड की फिल्म 'दंगल', 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'बजरंगी भाईजान' ने 200 करोड़ की कमाई की है। पता हो कि 'हिन्दी मीडियम' चीनी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आपको बता दें कि इरफान खान और सबा कमर स्टारर फिल्म 'हिन्दी मीडियम' ने हाल ही में वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म 'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ दिया है। हिन्दी मीडियम' ने अब तक कुल 308.70 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। वहीं 'गोलमाल अगेन' की कुल कमाई 308.20 करोड़ रुपए रही है।
विज्ञापन
5 of 5
भारत के एजुकेशन सिस्टम पर आधारित 'हिन्दी मीडियम' में इरफान खान का बेहतरीन अभिनय होने के साथ पाकिस्तान की एक्ट्रेस सबा कमर ने भी शानदार एक्टिंग की है। 'हिंदी मीडियम' में इरफान खान चांदनी चौक के एक कारोबारी बने हैं जो पूरी तरह से देशी है और अंग्रेजी से कोसों दूर हैं। फिल्म में उनकी बीवी चाहती है कि उनकी बेटी इंग्लिश एजुकेशन हासिल करे और पूरी फिल्म इसी जद्दोजहद को लेकर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।