{"_id":"5ec011968ebc3e9091406f55","slug":"irrfan-khan-to-rishi-kapoor-these-popular-name-passed-awary-in-last-one-month","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिछले एक महीने में बॉलीवुड पर टूटा दुखों का पहाड़, इरफान-ऋषि कपूर सहित इन हस्तियों का हुआ निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिछले एक महीने में बॉलीवुड पर टूटा दुखों का पहाड़, इरफान-ऋषि कपूर सहित इन हस्तियों का हुआ निधन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते एक महीने में मनोरंजन जगत से कई दुखद खबरें आई हैं। नवी मुंबई के खारघर इलाके में रहने वाले टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने खुदकुशी कर ली। 32 वर्षीय अभिनेता अपनी पत्नी के साथ किराए के फ्लैट में रहते थे। लॉकडाउन की वजह से टीवी सीरियल का काम बंद था ऐसे में वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। मनमीत ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले कुछ दिनों में मनोरंजन जगत से जुड़ी कई हस्तियों का निधन हुआ है जिनके जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर है।
2 of 8
सचिन कुमार और अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
सीरियल 'कहानी घर घर की' के अभिनेता सचिन कुमार का 15 मई को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वो मुंबई के अंधेरी में रहते थे। 42 साल के सचिन अभिनेता अक्षय कुमार के कजिन लगते थे। बाद में सचिन ने अभिनय छोड़ फोटोग्राफी में अपना करियर बना लिया था।
3 of 8
शाहरुख खान के दोस्त अभिजीत का निधन
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कंपनी के एक अहम सदस्य अभिजीत का निधन हो गया। अभिजीत रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की शुरुआत से जुड़े थे। 15 मई को ट्वीट कर रेड चिलीज ने ट्वीट कर जानकारी थी। अभिजीत के निधन के बाद शाहरुख ने कहा, 'हम सभी ने ड्रीम्ज अनलिमिटेड के साथ फिल्में बनाने की यात्रा शुरू की। अभिजीत मेरा सबसे अच्छा सहयोगी था। हमने कुछ अच्छा किया और कुछ गलत लेकिन हमेशा हम आगे बढ़े। वो टीम का मजबूत सदस्य था। तुम बहुत याद आओगे मेरे दोस्त।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
आमिर खान के असिस्टेंट अमोस
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता आमिर खान के असिस्टेंट अमोस ने 12 मई को अंतिम सांस ली। वो 60 साल के थे। अमोस करीब 25 साल से आमिर खान के लिए काम कर रहे थे। ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अमोस के बहुत से करीबी लोग भी थे। अमोस की मौत हार्ट अटैक से हुई थी।
विज्ञापन
5 of 8
साई गुंडेवर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'पीके' और 'रॉक ऑन' जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता साई गुंडेवर का 10 मई को अमेरिका में निधन हो गया। साई पिछले एक साल से ब्रेन कैंसर से लड़ रहे थे। बॉलीवुड कलाकारों सहित महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।