{"_id":"5eeae3dd8ebc3e430c40a87b","slug":"is-ankita-lokhande-and-ekta-kapoor-to-host-prayer-meet-for-sushant-singh-rajput","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई में आज होगी सुशांत सिंह राजपूत की श्रद्धांजलि सभा, जानिए इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई में आज होगी सुशांत सिंह राजपूत की श्रद्धांजलि सभा, जानिए इस वायरल खबर की पूरी सच्चाई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुंशात सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचीं अंकिता लोखंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद पूरा मनोरंजन जगत शोक में तो है ही, साथ ही गुटबाजी और वंशवाद जैसे मुद्दों पर घिरा भी हुआ है। सुशांत के करीबी दोस्त और उनके चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इस बीच एक खबर मुंबई में दो दिन से चर्चा में हैं कि टीवी और फिल्मों की जानी मानी निर्देशक एकता कपूर और सुशांत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे मुंबई में सुशांत की याद में एक प्रार्थना सभा का आयोजन कर रही हैं। आइए जानते हैं कि इस वायरल खबर की सच्चाई क्या है।
2 of 5
सुंशात सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचीं अंकिता लोखंडे
- फोटो : ट्विटर
मंगलवार को अंकिता ने एकता के घर जाकर उनसे मुलाकात की। अंकिता के साथ पूरे समय उनके और सुशांत के करीबी मित्र फिल्म निर्माता संदीप सिंह भी रहे। रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या कर लेने के बाद से ही सोशल मीडिया पर हिंदी सिनेमा के कलाकारों के बीच आपस में एक जंग छिड़ी हुई है। कुछ लोग उनकी मौत का जिम्मेदार इस इंडस्ट्री को ठहरा रहे हैं तो कुछ लोग इसका बचाव कर रहे हैं।
3 of 5
सुंशात सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचीं अंकिता लोखंडे
- फोटो : ट्विटर
ऐसे माहौल में एकता और अंकिता मिलकर सुशांत के लिए एक प्रार्थना सभा करें, ऐसी बात पर यकीन न करने का कोई मतलब भी नहीं हैं। चर्चाएं तो मुंबई में यहां तक हैं कि इस सभा में शामिल होने के लिए संदेशे भेजे जा चुके हैं। दरअसल, बीते मंगलवार को अंकिता लोखंडे फिल्म निर्माता संदीप सिंह और अपनी मां के साथ सुशांत के घर गई थीं। वहां से सीधे ये लोग एकता कपूर के घर पर पहुंचे और इस सभा का आयोजन करने के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
सुशांत के परिजन अपने घर पटना लौट गए हैं और अमेरिका में रहने वाली उनकी बड़ी बहन भी उन्हीं के साथ बिहार चली गई हैं। लेकिन सुशांत के लिए होने वाली इस सभा के लिए इन खबरों ने अंकिता लोखंडे को मेजबान बना दिया है। एकता कपूर के स्टाफ का इस बारे में कहना है कि प्रार्थना सभा का आयोजन तो किया जा रहा है लेकिन यह सभा कब और कहां होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
संदीप सिंह, अंकित लोखंडे, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
अंकिता लोखंडे से भी इस बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त रहे फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने अमर उजाला से कहा कि मुंबई में सुशांत के लिए किसी प्रार्थना सभा का आयोजन फिलहाल प्रस्तावित नहीं हैं। अंतिम संस्कार के बाद की सारी विधियां सुशांत के पैतृक निवास बिहार में ही होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।