फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Sanon: कबीर बहिया को डेट कर रहीं कृति सेनन? लंदन से वायरल हुई तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

Sun, 24 Mar 2024 05:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 24 Mar 2024 05:34 PM IST
सार

लंदन से अभिनेत्री कृति सेनन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। इसमें उन्हें एक मिस्ट्री मैन की बाहों में बांहे डाले देखा जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Is Kriti Sanon dating Kabir Bahia Crew Actress Viral picture from London increased the stir details inside
कृति सेनन मिस्ट्री मैन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन हाल ही में फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आईं, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब अभिनेत्री अपनी बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म 'क्रू' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें उन्हें तब्बू और करीना कपूर खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते देखा जाएगा। इसी बीच कृति अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाओं में आ गई हैं। लंदन से अभिनेत्री की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। इसमें उन्हें एक मिस्ट्री मैन की बाहों में बांहे डाले देखा जा रहा है। तस्वीर के सामने आते ही नेटिजन्स ने इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। 

Is Kriti Sanon dating Kabir Bahia Crew Actress Viral picture from London increased the stir details inside
कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम

वायरल हो रही तस्वीर में कृति सेनन एक लड़के और उनकी टीम के साथ लंदन की सड़कों पर घूमती नजर आ रही हैं। जैसे ही तस्वीर सामने आई, यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई क्योंकि कृति उस शख्स का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद से ही दोनों की डेटिंग की अटकलें जोरों पर हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस बात पर कयास लगाने लगे कि क्या अभिनेत्री कबीर बहिया को डेट कर रही हैं।

Is Kriti Sanon dating Kabir Bahia Crew Actress Viral picture from London increased the stir details inside
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक सोशल मीडिया यूजर ने टिप्पणी की, 'कबीर बहिया काफी आकर्षक हैं, शाबाश कृति।' जबकि एक अन्य ने लिखा, 'यह तो कबीर जैसे दिख रहे हैं।' कई लोगों ने तो यहां तक पूछा कि क्या कबीर और कृति डेट कर रहे हैं। कबीर बहिया को आमतौर पर कई बॉलीवुड समारोहों में देखा जाता है। वह यूके के एक टॉप बिजनेसमैन के बेटे हैं।

Deadpool & Wolverine: होली के रंगों में रंगे नजर आए 'डेडपूल एंड वुल्वरीन', फैंस ने AI के जरिए दिखाई कलाकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Is Kriti Sanon dating Kabir Bahia Crew Actress Viral picture from London increased the stir details inside
कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि तस्वीर में दिख रहा शख्स कबीर बहिया है और कृति आधिकारिक तौर पर उन्हें डेट कर रही हैं। नेटिजन्स की अटकलों और टिप्पणियों से उनके रिश्ते की अफवाह शुरू हो गई। इससे पहले, ऐसी अफवाहें थीं कि कृति अपने 'आदिपुरुष' सह-कलाकार प्रभास को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों ने अफवाहों को खारिज कर दिया था।

Neha Sharma: अभिनेत्री नेहा शर्मा लड़ेंगी आगामी लोकसभा चुनाव? पिता अजीत शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Is Kriti Sanon dating Kabir Bahia Crew Actress Viral picture from London increased the stir details inside
कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

कृति सेनन की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'क्रू' के प्रचार में व्यस्त हैं, जो 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में तब्बू और करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह राजेश कृष्णन द्वारा निर्देशित हैं। रिया कपूर, एकता कपूर, अनिल कपूर और दिग्विजय पुरोहित इसके निर्माता हैं।

Ranbir kapoor: रामायण के लिए जिम में जमकर मेहनत कर रहे रणबीर कपूर? वायरल तस्वीर ने बढ़ाया फैंस का उत्साह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed