फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakul Preet: शादी के बाद रकुल ने जैकी के साथ अपने रिश्ते पर की बात, कहा- मुझे 15 बार कॉल करने की जरूरत नहीं...

Sun, 24 Mar 2024 11:01 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 24 Mar 2024 11:01 AM IST
सार

रकुल प्रीत सिंह ने कहा, 'हम एक व्यक्ति के रूप में संपूर्ण हैं। साथ मिलकर हम अधिक खुश हैं। मुझे उन्हें दिन में 15 बार कॉल करने की जरूरत नहीं है कि मैं बोर हो रही हूं। आप कैसे हैं।'

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Opens Up on Life after Marriage with Jackky Bhagnani Said I Do not Have To Call Him 15 Times
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बी-टाउन के पावर कपल में से एक हैं। फैंस को इनकी जोड़ी बेहद पसंद है। हाल ही में जैकी और रकुल ने शादी रचाई है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रहीं। ये कपल फिलहाल शादी के शुरुआती दिनों का आनंद ले रहा है। इसी बीच अभिनेत्री रकुल प्रीत अपने पति जैकी के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात करती नजर आई हैं।

Rakul Preet Singh Opens Up on Life after Marriage with Jackky Bhagnani Said I Do not Have To Call Him 15 Times
जैकी भगनानी-रकुल प्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रकुल प्रीत सिंह से हाल ही में एक बातचीत के दौरान सवाल किया गया कि शादीशुदा का टैग मिलने के बाद क्या उन दोनों के बीच कुछ बदलाव आया है। इसका जवाब देते हुए रकुल ने कहा कि वे बेहद खुश हैं। अभिनेत्री ने कहा, 'जब तीन साल पहले हम पहली बार डेट कर रहे थे। तभी हमारी इस बारे में बातचीत हुई थी। मैं खुश हूं, आप खुश हैं। हम दोनों में से कोई भी किसी चीज को भरने की कोशिश नहीं कर रहा है।' 

Emraan Hashmi: सलमान खान को 'भाई' नहीं बुलाते इमरान हाशमी, शोटाइम अभिनेता ने बताई वजह, चौंक गए फैंस!

Rakul Preet Singh Opens Up on Life after Marriage with Jackky Bhagnani Said I Do not Have To Call Him 15 Times
रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी - फोटो : stories by joseph radhik

अभिनेत्री ने कहा, 'हम एक व्यक्ति के रूप में संपूर्ण हैं। साथ मिलकर हम अधिक खुश हैं। मुझे उन्हें दिन में 15 बार कॉल करने की जरूरत नहीं है कि मैं बोर हो रही हूं। आप कैसे हैं। मुझे यह पता लगाना होगा कि मुझे अपनी लाइफ में क्या करना है, उनके लिए भी यही बात है। हम दोनों जब भी साथ होते हैं, तो काम छोड़ देते हैं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rakul Preet Singh Opens Up on Life after Marriage with Jackky Bhagnani Said I Do not Have To Call Him 15 Times
रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी - फोटो : stories by joseph radhik

जैकी भगनानी और अपने रिश्ते पर बात करते हुए रकुल प्रीत सिंह ने कहा, 'ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे हम एक-दूसरे के साथ साझा नहीं कर सकते।' रकुल प्रीत और जैकी ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में बड़े ही धूमधाम से शादी रचाई। रकुल और जैकी दोनों गोवा में शादी रचाने के तुरंत बाद अपने-अपने काम पर लौटते देखे गए।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Opens Up on Life after Marriage with Jackky Bhagnani Said I Do not Have To Call Him 15 Times
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : social media

रकुल प्रीत सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही कमल हासन के साथ फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगी। फिल्म में बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दूसरी ओर, जैकी अपने अगले प्रोडक्शन 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें अक्षय, टाइगर, सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। 

Rani Mukerji: रानी मुखर्जी ने 'गुलाम' की डबिंग को किया याद, बताया- आमिर सिर्फ फिल्म को परफेक्ट बनाना चाहते थे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed