फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rani Mukerji: रानी मुखर्जी ने 'गुलाम' की डबिंग को किया याद, बताया- आमिर सिर्फ फिल्म को परफेक्ट बनाना चाहते थे

Sun, 24 Mar 2024 09:51 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 24 Mar 2024 09:51 AM IST
सार

रानी मुखर्जी ने कहा, 'यह बहुत सामान्य-सी लगने वाली आवाज थी। यह मेरी आवाज है और यह अलग है। मगर मुझे लगता है कि उस समय बस इतना था कि आमिर खान पहले से सफल अभिनेता थे, जो एक नए कलाकार पर दाव लगा रहे थे। 

विज्ञापन
Mrs Chatterjee vs Norway Actress Rani Mukerji Recalled Film Makers and Aamir Khan to dub her voice For Ghulam
गुलाम पोस्टर, रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'राजा की आएगी बारा'त से की थी। हालांकि उन्हें पहचान फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से मिली थी। इसके बाद उन्होंने आमिर खान के साथ 'गुलाम' में भी अभिनय किया। 'गुलाम' के फिल्म निर्माताओं ने रानी की आवाज के लिए एक डबिंग कलाकार का उपयोग करने का फैसला किया। क्योंकि उन्हें फिल्म के लिए रानी की आवाज परफेक्ट नहीं लग रही थी। हाल ही में रानी ने याद किया कि कैसे आमिर खान को बुरा पुलिसवाला बनाया गया था।

Mrs Chatterjee vs Norway Actress Rani Mukerji Recalled Film Makers and Aamir Khan to dub her voice For Ghulam
रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रानी मुखर्जी ने कहा, 'यह बहुत सामान्य-सी लगने वाली आवाज थी। यह मेरी आवाज है और यह अलग है। मगर मुझे लगता है कि उस समय बस इतना था कि आमिर खान पहले से सफल अभिनेता थे, जो एक नए कलाकार पर दाव लगा रहे थे। यही फिल्म के निर्देशक विक्रम भट्ट ने समझाया  कि वे केवल उस बातचीत के साथ जा रहे थे जो एडिटिंग रूम में हुई कि ये लड़की की आवाज थोड़ी अलग है।' 

War 2: वॉर 2 का संगीत तैयार करेंगे यह म्यूजिक डायरेक्टर, ऋतिक-एनटीआर की फिल्म पर आया दिलचस्प अपडेट

Mrs Chatterjee vs Norway Actress Rani Mukerji Recalled Film Makers and Aamir Khan to dub her voice For Ghulam
रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया, 'उस समय अभिनेत्रियों के लिए अपनी आवाज दूसरों से डब कराना आम बात थी। खासकर अगर वे हिंदी में अच्छी नहीं थीं। रानी ने कहा कि आमिर ने उदाहरण के तौर पर श्रीदेवी का हवाला दिया और याद किया कि कैसे उनकी आवाज को कई फिल्मों में डब किया गया था। रानी मुखर्जी ने कहा, खासकर श्रीदेवी जी, कई वर्षों तक उनकी आवाज को डब किया गया और वह मेरी पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक थीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrs Chatterjee vs Norway Actress Rani Mukerji Recalled Film Makers and Aamir Khan to dub her voice For Ghulam
रानी मुखर्जी - फोटो : instagram

'तो आमिर ने मुझसे कहा था, 'रानी, तुम्हें पता है कि तुम्हारी पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी हैं। उनकी आवाज कई फिल्मों में डब की गई थी। कोई फर्क नहीं पड़ता। हमें वही करना होगा जो हमारी फिल्म के लिए अच्छा हो।' रानी ने आगे कहा, उस समय आमिर को बुरा पुलिस वाला बना दिया गया था। मगर मुझे नहीं लगता कि उन्होंने इस पर बहुत अधिक विचार किया है। वे बस इसे फिल्म को लेकर सुरक्षित खेलना चाहते थे।'

विज्ञापन
Mrs Chatterjee vs Norway Actress Rani Mukerji Recalled Film Makers and Aamir Khan to dub her voice For Ghulam
गुलाम - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान और रानी मुखर्जी स्टारर गुलाम उनके करियर की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई थी। दर्शकों को इस फिल्म में दो कलाकारों के अभिनय को खूब सराहा गया था।  

Hansal Mehta Interview: पूरा दिन शूटिंग के बाद अगले दिन धारावाहिक से निकाल दिया, हंसल का एक्सक्लूसिव खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed