{"_id":"5d1d43c08ebc3e3ce8402a11","slug":"is-mizaan-jaffrey-dating-amitabh-bachchan-granddaughter-navya-naveli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली को डेट कर रहे हैं मीजान जाफरी? खुद बताई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली को डेट कर रहे हैं मीजान जाफरी? खुद बताई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 04 Jul 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
meezaan, navya
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी की डेब्यू फिल्म मलाल की रिलीज डेट जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे ही वो किसी न किसी वजह से खबरों में रहने लगे हैं। उनका नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से भी जोड़ा जाने लगा है। हाल ही में मीजान से जब एक चैट शो में पूछा गया कि वह किसे मारना चाहेंगे? किससे शादी करना चाहेंगे और किसके साथ हुकअप करना चाहेंगे? इस पर उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।
2 of 5
meezaan, navya
- फोटो : social media
इस गेम में मीजान को 'किल, मैरी और हुकअप' के तीन विकल्प दिए गए हैं। इन विकल्प में नव्या नवेली नंदा, सारा अली खान और अनन्या पांडे का नाम था। इस पर मीजान ने नव्या नवेली को शादी के लिए चुना जबकि सारा अली खान को हुकअप और अनन्या पांडे को किल के लिए चुना।
3 of 5
Meezaan Jaaferi
- फोटो : instagram
इसके बाद जब उनसे ये सवाल किया गया कि वह कब इस रिलेशनशिप को स्वीकार करेंगे तो वह मुकर गए। मीजान ने कहा, 'मैं क्यों स्वीकार करूं जब कोई रिलेशनशिप में है ही नहीं। हम दोस्त हैं, दोस्ती का भी एक रिश्ता होता है। यह बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड टाइप का डेटिंग रिलेशनशिप नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Meezaan Jaaferi
- फोटो : instagram
इससे पहले अमर उजाला से हुई बातचीत में मीजान ने कहा था कि, ‘जहां तक नव्या की बात आती है, वह मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। दरअसल वह मेरी बहन ती बहुत अच्छी दोस्त हैं। दोनों न्यूयॉर्क में साथ में कॉलेज में पढ़ते हैं। मेरी कई पिक्चर उनके साथ वायरल हो चुकी है और वहीं से लोगों ने किस्से बनाने शुरू कर दिए। जबकि, मेरे और नवेली के बीच कुछ भी ऐसा है नहीं।’
विज्ञापन
5 of 5
Meezaan, Sharmin Segal
मीजान के लुक्स की तुलना रणवीर सिंह से भी खूब हो रही है। इस बारे में वह कहते हैं, रणवीर सिंह से तुलना के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता। मेरी अभिनय यात्रा तो बस अभी शुरू ही हुई है। हां, उनके तुलना होने पर मुझे अच्छा तो लगता है लेकिन मुझे अभी अपना काम दिखाना बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।