फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेबी बंप में नजर आईं नेहा धूपिया, क्या शादी से पहले ही हो गई थीं प्रेग्नेंट?

Sat, 16 Jun 2018 04:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 16 Jun 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Is Neha Dhupia Pregnant Flaunting Baby Bump In Latest Picture With Angad Bedi
Neha Dhupia
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने पिछले महीने गुपचुप शादी कर बॉलीवुड गलियारे से लेकर फैन्स के बीच हलचल मचा दी थी। तभी से ये कयास लगाए जाने लगे थे कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं और इसी वजह से अचानक उन्हें शादी करनी पड़ी। 


 
Is Neha Dhupia Pregnant Flaunting Baby Bump In Latest Picture With Angad Bedi
Neha Dhupia
शुक्रवार रात फेमिना मिस इंडिया 2018 में जैसे ही वह रेड कार्पेट पर पहुंचीं, उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया। यहां वह पति अंगद बेदी के साथ गई थीं। स्लेटी रंग के पारदर्शी टॉप और काले रंग की स्कर्ट में नेहा धूपिया इवेंट में पहुंची थीं। वैसे तो काले रंग के कपड़ों में मोटापा आसानी से छिप जाता है। मगर नेहा धूपिया का उभरा पेट कैमरे की नजर से छिप नहीं पाया।

 
Is Neha Dhupia Pregnant Flaunting Baby Bump In Latest Picture With Angad Bedi
Neha Dhupia
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह बेबी बंप है। हम नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी की खबर की पुष्टि नहीं कर सकते। लेकिन अगर उन रिपोर्ट्स में सच्चाई है तो संभव है कि शादी से पहले ही नेहा गर्भवती हो गई थीं। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Neha Dhupia Pregnant Flaunting Baby Bump In Latest Picture With Angad Bedi
Neha Dhupia
हाल ही में जब अंगद बेदी से नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी पर सवाल किया गया, तब उन्होंने इसे खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा, 'जब ऐसा होगा, हम आपसे इस सिलसिले में बात जरूर करेंगे। पहले हमें घर खरीदने की जरूरत है। जब हमें कुछ और काम मिल जाएगा और हमारे पास पैसे होंगे, तब हम फैमिली प्लान करेंगे।'

 
विज्ञापन
Is Neha Dhupia Pregnant Flaunting Baby Bump In Latest Picture With Angad Bedi
neha dhupia
नेहा धूपिया के पिता ने भी उनके गर्भवती होने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, 'नहीं, नहीं ऐसी कोई बात नहीं है। दोनों की शादी जल्दी हो गई इसलिए लोगों को ऐसा लग रहा है। लोग अपने हिसाब से बातें करते हैं और अफवाह फैलाते हैं।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed