श्वेता तिवारी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। वहीं, उनकी बेटी पलक तिवारी ने भी मां के नक्शेकदम पर चलने की ठानी है। पलक, सलमान खान जैसे सुपरस्टार के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। इसी बीच वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी जबर्दस्त सुर्खियां बटोरती हैं। पलक का नाम सैफ अली खान और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान से जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई अवसरों पर एक साथ भी देखा जा चुका है। वहीं, अब इन चर्चाओं पर खुद पलक की मां श्वेता तिवारी ने चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री अपने बयान से प्रशंसकों का खासा ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
Shweta Tiwari: इब्राहिम अली के साथ रिश्ते में हैं पलक तिवारी? मां श्वेता ने चुप्पी तोड़ बताया सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी बेटी के कथित रोमांस की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्वेता तिवारी ने हाल ही में कहा, 'पलक अभी मजबूत हैं, लेकिन कल, कुछ टिप्पणी या लेख उनके आत्मविश्वास को ठेस पहुंचा सकते हैं।' श्वेता ने जोड़ा, 'वह अभी भी बच्ची हैं। कभी-कभी चीजें इतनी क्रूर हो जाती हैं, जैसे उनका हर दूसरे लड़के के साथ अफेयर हो। मुझे भी नहीं पता कि वह ये सब कब तक बर्दाश्त करेंगी।
श्वेता ने कहा कि यहां तक कि पलक अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर भी हैरान हैं। श्वेता ने जोड़ा, 'वह इसका मजाक उड़ाती हैं, लेकिन कई बार चीजें उन्हें परेशान भी कर सकती हैं।' श्वेता ने पलक के पतले शरीर के बारे में नकारात्मकता को भी संबोधित किया और कहा, 'यह उन्हें परेशान भी नहीं करता है।
Kabhi Alvida Naa Kehna: 'कभी अलविदा ना कहना' को 18 साल पूरे, करण जौहर ने बीटीएस वीडियो साझा कर लिखा खूबसूरत नोट
श्वेता तिवारी ने बेटी के शरीर की बनावट पर कहा, 'शुरू में उन्हें यह महसूस होता था लेकिन अब वह जानती हैं कि ऐसे बहुत से लोग हैं जो उनके जैसे दिखते हैं और उनके जैसा दिखना चाहते हैं। वह जानती हैं कि उन्होंने बहुत मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।'
Pradeep Bandekar: प्रेस फोटोग्राफर प्रदीप बांदेकर ने दुनिया को कहा अलविदा, बॉलीवुड दिग्गजों ने जताया शोक
पलक तिवारी ने 2023 में सलमान खान और पूजा हेगड़े अभिनीत फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से अपने अभिनय की शुरुआत की। काम के साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी जबर्दस्त सुर्खियां बटोरती हैं। पलक के प्रशंसक उनके अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Janhvi Kapoor: शिखर पहाड़िया के पोस्ट पर जान्हवी कपूर ने दी प्रतिक्रिया, दोनों के डेटिंग की अफवाहों को मिला बल