फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा के हाथ में नजर आई इंगेजमेंट रिंग, क्या देसी गर्ल ने कन्फर्म कर दी निक के साथ सगाई?

Wed, 15 Aug 2018 12:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 15 Aug 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Is priyanka chopra confirms engagement with Nick Jonas
priyanka chopra
पिछले एक महीने से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहले निक के साथ भारत आना और अपनी मां मधु चोपड़ा से निक को मिलवाना ये सारी बातें ये साबित करती हैं कि निक और प्रियंका के बीच जरूर कुछ खास है। हाल ही में जब प्रियंका निक के साथ सिंगापुर गई थीं तो उन्होंने मीडिया के सगाई के सवालों पर यह कहकर इंकार कर दिया था कि जरूरी नहीं की सारी बातें सबको पता हो। प्रियंका के इस जवाब से इतना तो जाहिर हो गया कि प्रियंका अपनी सगाई की जानकारी लोगों को अभी बताने के मूड में नहीं है।
Is priyanka chopra confirms engagement with Nick Jonas
Priyanka Chopra Nick Jonas
लेकिन अब ऐसा लगता है कि प्रियंका इसकी खुलकर घोषणा करना चाहती हैं। हाल में उन्होंने एक तस्वीर में अपनी रिंग फिंगर में अंगूठी के साथ तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर मनीष मल्होत्रा की पार्टी की है। जिसमें प्रियंका रवीना टंडन के साथ सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। इससे पहले भी एक बार प्रियंका को अंगूठी पहने देखा गया था लेकिन उन्होंने मीडिया को देखते ही इसे छुफा लिया था लेकिन अब ऐसा लगता है कि प्रियंका अपनी इंगेजमेंट की खबर को अपने फैंस से और ज्यादा छुपाकर नहीं रखना चाहतीं।

 

Peecee and I getting our pouts in order ! 😂

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon) on

Is priyanka chopra confirms engagement with Nick Jonas
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका इन दिनों मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'द स्कॉई इज पिंक' की शूटिंग कर रही हैं। जबकि निक इन दिनों यूएस में है। इससे पहले जब अमेरिकन सिंगर निक जोनस को उनके फैन ने देखते ही सगाई की बधाई दी। तो निक ने फैन की इस बधाई को स्वीकार करते हुए उसे धन्यवाद कहा। प्रियंका और निक लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और सगाई के बाद अब शादी की खबरें आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is priyanka chopra confirms engagement with Nick Jonas
priyanka chopra
कहा जा रहा है कि यह दोनों कपल इस साल अक्टूबर तक शादी कर सकते हैं। प्रियंका के 'भारत' फिल्म छोड़ने के बाद पहले कहा गया कि उन्होंने निक से शादी की वजह से इस फिल्म से किनारा किया। हालांकि बाद में ऐसी खबरें आई कि प्रियंका स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थी जिसकी वजह से उन्होंने 'भारत' फिल्म छोड़ी। अब देखते हैं कब प्रियंका अपनी सगाई की ऑफिशल घोषणा करती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed