फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'शिद्दत' के बाद संजय दत्त का एक और फिल्म में काम करने से इंकार, वजह माधुरी या कुछ और

Wed, 28 Mar 2018 05:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
Is sanjay Dutt step out of Blockbuster what is the reason behind it
sanjay dutt
जेल से रिहा होने का बाद संजय दत्त इन दिनों काफी ज्यादा व्यस्त हैं। संजय दत्त के पास एक से एक बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं लेकिन संजू बाबा हैं कि फिल्मों से ज्यादा वह उसकी स्क्रिप्ट पर ध्यान दे रहे हैं। इसलिए तो वह एक के बाद एक फिल्मों को ना कहते जा रहे हैं।
Is sanjay Dutt step out of Blockbuster what is the reason behind it
sanjay dutt

सुपरस्टार संजय दत्त ने मुन्नाभाई सीरीज से सबको हंसी-ठहाकों की सौगात दी थी। फिल्म के दोनों हिस्से काफी पसंद किए गए थे। इसके बाद खबर आई थी कि अपनी कॉमेडी इमेज को बरकरार रखते हुए संजय दत्त ने मल्टी-स्टारर कॉमेडी फिल्म 'ब्लॉकबस्टर' के लिए करार किया है। आपको बता दें कि जेल से रिहा होने के बाद संजय 'भूमि' में नजर आए थे लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Is sanjay Dutt step out of Blockbuster what is the reason behind it
Sanjay Dutt
लेकिन खबर हैं कि संजू बाबा ने करण जौहर की फिल्म को ना कहने के बाद 'ब्लॉकबस्टर' में काम करने से भी इंकार कर दिया है। जीहां संजय दत्त ने 'ब्लॉकबस्टर' को टाटा बोल दिया है। आपको बता दें कि संजय दत्त के ऐसा करने के पीछे वजह माधुरी दीक्षित नहीं बल्कि कुछ और है। संजय दत्त उम्र के इस पड़ाव में किसी भी तरह का कोई रिस्क लेना नहीं चाहते है और स्क्रिप्ट को लेकर कोई गलती नहीं करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is sanjay Dutt step out of Blockbuster what is the reason behind it
संजय दत्त - फोटो : SELF
भूमि के फ्लॉप होने के बाद संजय दत्त फिल्में बहुत सोच समझ कर चुन रहे हैं। आपको बता दें कि संजय दत्त का नाम करण जौहर की फिल्म के लिए भी लगभग तय माना जा रहा था लेकिन फिल्म में माधुरी दीक्षित की एंट्री होते ही उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया।
विज्ञापन
Is sanjay Dutt step out of Blockbuster what is the reason behind it
sanjay dutt
जेल से सजा काटने के बाद पिछले साल बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले संजय दत्त की अब तक सिर्फ एक फिल्म बड़े परदे पर आई है और ऐलान आधा दर्जन फिल्मों का हो चुका है। अब देखना यह होगा कि संजय दत्त कितनी जल्दी स्क्रीन पर अपने फैंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed