{"_id":"5ac47ab94f1c1bd4618b55d1","slug":"is-shah-rukh-khan-to-remake-kamal-haasan-film-hey-ram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमल हासन की इस फिल्म के दीवाने हैं शाहरुख खान, फिल्म के रीमेक के लिए मांगे राइट्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कमल हासन की इस फिल्म के दीवाने हैं शाहरुख खान, फिल्म के रीमेक के लिए मांगे राइट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन जल्द ही शाहरुख खान के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में दोनों को हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन से बातचीत करते हुए एक साथ देखा गया था। दोनों की बातचीत से इस बात का अंदाजा तो लग गया था कि कमल हासन जल्द ही कोई घोषणा कर सकते हैं।
2 of 4
Kamal Hasan
अब मीटिंग के कुछ दिनों बाद ही साउथ मेगास्टार कमल हासन ने बताया है कि शाहरुख खान को उनकी फिल्म 'हे राम' बहुत पसंद है और उन्होंने हाल ही में फिल्म के आधिकारिक रीमेक अधिकार खरीदे हैं। खुद शाहरुख खान भी इस फिल्म में अहम किरदार निभा चुके हैं। बावजूद इसके वो ये फिल्म रीमेक करना चाहते हैं।
3 of 4
डेमो
- फोटो : डेंमो
मुंबई मिरर से बात करते हुए कमल हासन ने बताया, "शाहरुख को मेरी फिल्म में अभिनय के लिए सिर्फ एक घड़ी मिली थी क्योंकि इससे ज्यादा देने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं था। अब, शाहरुख एक वॉच ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर हैं। मुझे खुशी है कि उन्हें भारत भाई (सह-निर्माता भारत शाह) से हे राम का हिंदी अधिकार मिला।''
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
kamal haasan
'हे राम' 2000 में निर्मित तथा कमल हसन द्वारा निर्देशित हिन्दी फिल्म है। 2000 में आई कमल हासन की फिल्म 'हे राम' ने काफी लोकप्रियता कमाई थी। इस फिल्म में हासन के साथ रानी मुखर्जी थी। हे राम में उन्होंने मृत्युशैया पर लेटे 89 साल के एक हिंदू का किरदार निभाया जो अपनी बीती जिंदगी की कहानी फ्लैशबैक में बताता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।