फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'टाइगर' की दहाड़ से हिल गया बॉलीवुड, 5 दिन में ही बागी 2 ने किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Wed, 04 Apr 2018 12:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Tiger Shroff film Baaghi 2 is all set to enter Rs 100 crore club today at the box office
Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर बागी 2 बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के नए रिकॉर्ड्स बना रही है। पहले ही दिन बागी 2 ने साल 2018 की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'पद्मावत' को टक्कर देते हुए 25 करोड़ की शानदार कमाई कर डाली। चौथे दिन फिल्म ने पैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ा। वहीं पांचवें दिन बागी 2 ने अजय देवगन की फिल्म रेड को पीछे छोड़ते हुए जबरदस्त 95.80 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी के साथ यह 2018 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। 

 
Tiger Shroff film Baaghi 2 is all set to enter Rs 100 crore club today at the box office
Tiger Shroff
एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बना रखी है और हर दिन बेहतर कारोबार कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने लगभग 27 करोड़ रुपए का कलेक्शन और सोमवार को फिल्म ने 12.10 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को फिल्म के खाते में 10.60 करोड़ आए। इस तरह फिल्म ने 5 दिन में ही 95.80 करोड़ की कमाई कर ली है। खास बात है जहां बागी 2 सोलो रिलीज हुई थी, वहीं इस शुक्रवार भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इसका फायदा बागी 2 को मिल सकता है।


Tiger Shroff film Baaghi 2 is all set to enter Rs 100 crore club today at the box office
tiger
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन 25.10 करोड़ रुपए कमाए, इसी के साथ 'बागी 2' ने 'पद्मावत' को पीछे छोड़ते हुए साल 2018 की सबसे ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने दूसरे दिन 20.40 करोड़ रुपए बटोरे। इस तरह इसने दो दिनों में 45 करोड़ रुपए इकट्ठे कर लिए।

#Baaghi2 is a LOTTERY... Continues to SURPRISE [the trade] and SHOCK [the pessimists] with SENSATIONAL biz on Sat... Proves all calculations and assumptions wrong... Fri 25.10 cr, Sat 20.40 cr. Total: ₹ 45.50 cr. India biz.

— taran adarsh (@taran_adarsh) April 1, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Tiger Shroff film Baaghi 2 is all set to enter Rs 100 crore club today at the box office
Tiger Shroff
'बागी 2' का बजट 60 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। जिसमें प्रोडक्शन का बजट करीब 45 करोड़ है वहीं प्रमोशन पर 15 करोड़ रुपए खर्च किए गए। फिल्म ने 3 दिन में ही अपनी लागत निकालकर मुनाफा करना शुरू कर दिया है। अब इसके 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने का इंतजार है। कमाई के मामले में 'बागी 2' ने अजय देवगन की फिल्म 'रेड' और अक्षय कुमार की 'पैडमैन' को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Tiger Shroff film Baaghi 2 is all set to enter Rs 100 crore club today at the box office
tiger
73 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'बागी 2' साल 2018 की सबसे ज्यादा वीकएंड पर कमाने वाली दूसरी फिल्म बन गई है। लिस्ट में पहला नंबर 'पद्मावत' का है, जिसने पहले वीकएंड पर 114 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। आपको बता दें कि टाइगर की यह पहली फिल्म है जो देश भर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। इसे विदेश में 625 स्क्रीन्स मिली हैं। इसमें इटली और म्यांमार जैसे 45 देश शामिल है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed