फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस जिन्हें प्यार नहीं मिला तो कभी नहीं की शादी, अधूरी रह गई सारी हसरतें

Wed, 04 Apr 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
5 Bollywood actresses who never married
Parveen Babi
प्यार किसी भी धर्म, किसी भी जाति को नहीं देखता... प्यार तो सिर्फ प्यार होता है। यह जब होना होता है तो बस हो जाता है, लेकिन जरूरी नहीं हर किसी को उसका प्यार मिले।वो लोग खुशनसीब होते हैं जिन्हें उनका प्यार मिले। पर हर किसी की किस्मत ऐसी नहीं होती। आज हम आपको ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें उनका प्यार नहीं मिला और उन्होंने नही की किसी शे शादी... 

 
5 Bollywood actresses who never married
parveen
परवीन बॉबी
70-80 के दशक में जब इंडस्ट्री में इतना खुलापन नहीं आया था तब खुले बाल, हाथ में सिगरेट और मिनी स्कर्ट पहन अपने बिंदास अंदाज से परवीन बॉबी में इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई। परवीन ने तीन शख्स से प्यार किया था, लेकिन जिंदगी भर अविवाहित रहीं। पहले डैनी के साथ नाम जुड़ा। मगर जल्द ही यह रिश्ता टूट गया। डैनी के बाद परवीन की जिंदगी में कबीर बेदी की एंट्री हुई। अपनी पत्नी से अनबन के बाद परवीन बॉबी के करीब आए कबीर बेदी ने भी उन्हें धोखा दे दिया। इसके बाद मशहूर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट के प्यार में गिरफ्तार परवीन बॉबी तो उनके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी थीं। अफसोस इस बात का है इन सारे अफेयर्स के बाद भी आखिर में वह सिंगल ही रही। इतना ही नहीं जिंदगी के आखिरी समय में भी उनके साथ कोई नहीं था।
5 Bollywood actresses who never married
Tabbu
तब्बू
46 साल की तब्बू का भी बॉलीवुड में कई हीरो के साथ अफेयर की खबरें सामने आई थी। सबसे पहले उनका नाम संजय कपूर के साथ फिर साजिद नाडियावाला के साथ जोड़ा जा चुका है। तब्बू के बारे में एक और राज है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। तब्बू को अपने फिल्मी करियर के दौरार साउथ के सुपरस्टार नागार्जन से प्यार हो गया था। दोनों के करीब 15 साल तक एक दूसरे के रिलेशनशिप में रहे। दोनों का रिश्ता लगभग 15 साल तक चला, लेकिन उनकी शादी नहीं हो सकी क्योंकि नागार्जुन पहले से शादीशुदा थे। आज वह अपनी सिंगल लाइफ काफी एन्जॉय कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Bollywood actresses who never married
sushmita sen
सुष्मिता सेन
विश्व सुंदरी रही सुष्मिता सेन बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। कई लोगों के साथ उनकी भी अफेयर की खबर सुर्खियों में रही, लेकिन उन्होंने किसी से शादी नहीं की। उनके अफेयर के चर्चे प्रोड्यूसर विक्रम भट्ट, डायरेक्टर मुद्दसर अजीज, होटल ओनर संजय नारंग, बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा, बिल्डर इम्तियाज खत्री, बंटी सचदेव, बिजनेसमैन अनिल अंबानी और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम के साथ रहे। कुछ वक्त पहले तक उनका नाम ऋतिक भसीन के साथ भी जोड़ा जा रहा था जो मुंबई में कई नाइट क्लब्स के ओनर हैं। सुष्मिता की दो बेटियां रेनी और अलीषा हैं। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही रेनी को गोद ले लिया था। इसके कुछ साल बाद अलीषा को गोद लिया गया।
विज्ञापन
5 Bollywood actresses who never married
suraiya
सुरैया

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा सुरैया के देव आनंद के साथ अफेयर की खबरे सुर्खियों में थी। सुरैया से पहली मुलाकात में ही देव आनंद को उनसे प्यार हो गया। फिल्म 'विद्या' के सेट पर दोनों के बीच दोस्ती से आशिकी का सफर शुरू हो गया। सुरैया की नानी को दोनों का यह रिश्ता नामंजूर था, वो एक हिंदू-मुस्लिम शादी के पक्ष में नहीं थीं। फिर क्या था एक दिन हर प्रेम कहानी की तरह इस प्रेम कहानी का भी अंत हो गया। 1951 में इस प्यार भरी कहानी का अंत हुआ। बावजूद इसके देव आनंद के दिल में हमेशा सुरैया के लिए प्यार रहा। बाद में देव आनंद ने कल्पना कार्तिक से शादी कर ली। मगर सुरैया ने सारी जिंदगी तन्हा गुजार दी। 2004 में 75 की उम्र में उनकी मौत हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed