फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परवीन बॉबी समेत वो 5 अभिनेत्रियां, जिन्होंने अचानक छोड़ दी थी दुनिया, रो पड़ा था बॉलीवुड

Wed, 04 Apr 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
not only parveen babi these 5 celebrities death shocked everyone
Parveen Babi
80 के दशक की पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बॉबी भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से आज भी उन्हें जिंदा रखा हुआ है। बॉलीवुड की वह पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें 'सेक्सी सिंबल' का खिताब दिया गया था। 20 जनवरी 2005 को वह अपने फ्लैट में रहस्यमयी हालत में मृत पाई गई थीं। परवीन बॉबी के इस तरह दुनिया से अलविदा कहने पर सभी सदमे में आ गए थे। आज हम आपको ऐसी ही 5 एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अचानक दुनिया छोड़ दी।
not only parveen babi these 5 celebrities death shocked everyone
sridevi unseen pictures
श्रीदेवी
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी का दुबई में 24 फरवरी को अचानक निधन हो गया था। उनके अचानक निधन ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था। श्रीदेवी एक शादी समारोह में शामिल होने दुबई गईं थीं। वहां हार्ट अटैक आने से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और मौत हो गई।
not only parveen babi these 5 celebrities death shocked everyone
jiah khan
जिया खान
20 फरवरी 1988 को जन्मीं जिया खान बॉलीवुड की उभरती कलाकार थीं, लेकिन 3 जून 2013 को वह मुंबई के अपने जुहू वाले घर में छत से लटकी पाई गईं। उनकी मौत को आत्महत्या बताया गया। उस वक्त जिया की उम्र 25 साल थी। इस मामले में जिया के कथित ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर आत्महत्या करने पर मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
not only parveen babi these 5 celebrities death shocked everyone
दिव्या भारती
दिव्या भारती
दिव्या भारती बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से हैं जिन्होंने समय से पहले ही इस दुनिया को छोड़ दिया। उन्होंने 19 साल की कम उम्र में ही बॉलीवुड में उन बुलंदियों को हासिल कर लिया था जो कई लोग ताउम्र हासिल नहीं कर पाते हैं। 5 अप्रैल, 1993 को वह एक हादसे का शिकार हो गईं, और पांचवीं मंजिल पर स्थित अपने घर की बालकनी से नीचे गिर गईं। जिस वजह से उनकी मौत हो गई। किसी ने इसे हत्या कहा तो किसी ने आत्महत्या लेकिन आज तक यह गुत्थी सुलझी नहीं है।
विज्ञापन
not only parveen babi these 5 celebrities death shocked everyone
स्मिता पाटिल
स्मिता पाटिल
भारतीय सिने जगत की बेहतरीन अदाकारा स्मिता पाटिल ने सिनेमा को अपने जीवन के मात्र 10 साल दिए, लेकिन उनके 10 साल इतने अद्भुत हैं कि आज तक कोई अभिनेत्री उनकी बराबरी नहीं कर पायी है। इतनी बेहतरीन अभिनेत्री मात्र 31 वर्ष की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गईं थीं। 13 दिसंबर 1986 को मुंबई में 31 साल की उम्र में चाइल्डबर्थ कॉम्प्लिकेशंस के चलते उनकी डेथ हो गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed