फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन पर लगाया था जान से मारने का आरोप, हिल गई थी फिल्म इंडस्ट्री

Wed, 04 Apr 2018 12:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Apr 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
when parveen babi accused amitabh bachchan for trying to kill her truth reveals

हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बॉबी की पहचान एक ऐसी बोल्ड और बिंदास हीरोइन के रूप में थी जिसकी चमक और खूबसूरती के आगे बाकी हीरोइनें फेल थीं। निर्माता-निर्देशक से लेकर उस दौर का हर बड़ा स्टार परवीन बॉबी के साथ काम करना चाहता था। इंडस्ट्री का हर शख्स उनके हुनर का दीवाना था। उस दौर में परवीन बॉबी एक ऐसी हीरोइन के तौर पर उभर रही थीं जिन्होंने सक्सेस को पाने के लिए बोल्डनेस का रास्ता अपनाया था।

when parveen babi accused amitabh bachchan for trying to kill her truth reveals

आपको बता दें कि उस समय हिंदी सिनेमा का हर स्टार परवीन बॉबी के साथ काम रना चाहता था। अमिताभ बच्चन के साथ तो परवीन बॉबी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं। दोनों के बीच काफी अच्छा रिलेशन था लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब परवीन बॉबी ने अमिताभ बच्चन पर उन्हें जान से मारने का आरोप लगा दिया।

when parveen babi accused amitabh bachchan for trying to kill her truth reveals

ये बात उस समय की है जब परवीन बॉबी एक गंभीर मानसिक बीमारी से गुजर रही थीं। परवीन बॉबी ने आध्यात्म से जुड़ने के चक्कर में फिल्मों को अलविदा कह दिया था। वह अपने फिल्मी करियर के चरम पर थीं लेकिन न जाने क्यों उनका मन फिल्मों से ऊब गया और उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने में भलाई समझी। फिल्में छोड़ वह कई सालों के लिए गुमनाम हो गईं और फिर एक दिन वह ऐसी हालत में मिलीं जिसके बारे में कभी किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
when parveen babi accused amitabh bachchan for trying to kill her truth reveals

परवीन बॉबी काफी बदल चुकी थीं। उनका वजन काफी बढ़ गया था। वह अजीब-अजीब हरकतें करने लगी थीं। इसी दौरान चेकअप के वक्त पता चला कि परवीन बॉबी को पैरानॉइड सीजोफ्रेनिया नाम की गंभीर मानसिक बीमारी हो गई है जिसमें इंसान को वह सब असल में होता हुआ दिखने लगता है जो कि सच होता ही नहीं है। परवीन बॉबी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। इसी बीमारी की वजह से परवीन को अमिताभ बच्चन अपने दुश्मन नजर आने लगे थे। अमिताभ पर परवीन ने उन्हें जान से मार डालने का इल्जाम लगाया था।

विज्ञापन
when parveen babi accused amitabh bachchan for trying to kill her truth reveals

साल 1989 में एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में परवीन ने कहा था, 'अमिताभ बच्चन अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर हैं। वह मेरी जिंदगी के पीछे पड़े हैं। मेरी जान लेना चाहते हैं। उनके गुंडों ने मुझे किडनैप कर लिया और मुझे एक आइलेंड पर रखा गया। वहां अमिताभ बच्चन के गुंडों ने मेरी सर्जरी की और मेरे कान के नीचे एक चिप और ट्रांसमीटर जैसा कुछ लगा दिया।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed