फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Assembly election: राजनीति में आने को लेकर सोनू सूद ने खोले पत्ते, जल्द करेंगे पार्टी का एलान

Mon, 03 Jan 2022 08:32 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 03 Jan 2022 08:32 AM IST
विज्ञापन
is Sonu Sood Going to join political party in upcoming assembly elections in Punjab
सोनू सूद - फोटो : Instagram

दिल्ली में केजरीवाल संग हुई सोनू सूद की मुलाकात के बाद से ही उनके राजनीति में उतरने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर ये चर्चा तेज हो गई है। दरअसल सोनू सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया है कि उनकी बहन मालविका और उनका परिवार अगले कुछ दिनों में चुनाव की रणनीति के साथ-साथ पार्टी का एलान करेंगे। आने वाले 10 दिनों में सोनू सूद अपनी पार्टी का एलान कर देंगे उनकी बहन मालविका पहले ही पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरने का एलान कर चुकी हैं।

is Sonu Sood Going to join political party in upcoming assembly elections in Punjab
SONU SOOD - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोनू सूद ने कहा कि वे मोगा (सोनू सूद की जन्मस्थली) के लिए काम करते आए हैं और आगे भी करेंगे। सोनू ने उअभी तक ये एलान नहीं किया है कि वे अपनी खुद की पार्टी बनाएंगे या फिर उनकी बहन किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। कोरोना काल के दौरान लोगों ने उनमें एक ऐसे नेता की छवि देखी थी जोकि लोगों के लिए काम करता है।

is Sonu Sood Going to join political party in upcoming assembly elections in Punjab
sonu sood - फोटो : instagram/sonu sood

लोगों से भी उन्होंने अपील की कि वे अच्छे लोगों को वोट दें, ताकि हर पार्टी अच्छे लोगों को टिकट दे तभी देश में बदलाव आएगा। सोनू सूद 4 जनवरी को जरूरतमंद लड़कियों और आशा वर्करों एक हजार साइकिल भी बांटेंगे। उनका कहना है कि वे लड़कियों को पैदल चलकर पढ़ने के लिए जाते देखते हैं तो उन्हें बुरा लगता है। बीते माह सोनू सूद ने पंजाब के मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
is Sonu Sood Going to join political party in upcoming assembly elections in Punjab
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood

सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा- सोनू राजनीतिक पार्टी में शामिल नहीं होंगे  लेकिन निर्दलीय लड़कर सीधा प्राइम मिनिस्टर बनेंगे #SonuSood है कुछ भी कर सकता है। इनकी वजह से तो हम जिंदा हैं आज वरना #Covid ने कब का हमें दूसरी दुनिया में पहुंचा दिया होता। एक अन्य यूजर ने लिखा- सोनू सूद वह इंसान है जो दूसरों का भला सोचता है खुद का नहीं। सोनू सूद भारत का रत्न है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed