{"_id":"5c11cb9cbdec2241773550f2","slug":"isha-ambani-get-married-with-anand-piramal-look-at-the-all-photos-and-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: आनंद पीरामल को जयमाल पहनाने के लिए ईशा को भाइयों ने कंधे पर उठाया, मुकेश अंबानी हुए भावुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: आनंद पीरामल को जयमाल पहनाने के लिए ईशा को भाइयों ने कंधे पर उठाया, मुकेश अंबानी हुए भावुक
Thu, 13 Dec 2018 08:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 13 Dec 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
isha ambani
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शादी के बंधन में बंध चुके हैं । 12 दिसंबर को मुकेश अंबानी की बेटी ईशा ने आनंद संग सात फेरे लिए । अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया से ये शादी हुई । शादी में देश-विदेश के दिग्गज सेलेब्रिटीज पहुंचे थे । साथ ही शादी में बॉलीवुड स्टार्स का भी जमावड़ा दिखा ।
2 of 8
isha ambani
- फोटो : instagram
फिल्म इंडस्ट्री से बच्चन परिवार, आलिया भट्ट, गौरी खान-शाहरुख खान, आमिर खान, रेखा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े स्टार्स पहुंचे ।
शादी का जश्न शाम 5 बजे से शुरू हो गया था । आनंद पीरामल बारात लेकर एंटीलिया पहुंचे तो मुकेश अंबानी ने गले लगकर उनका स्वागत किया । वहीं दुल्हन ईशा के भाई घोड़े पर सवार होकर सारे इंतजाम पर निगरानी रख रहे थे ।
मेहमान पहुंच रहे थे लेकिन हर किसी को दुल्हन को देखने का इंतजार था । करीब 9 बजे ईशा अंबानी अपने भाइयों के साथ मंडप तक आईं । ईशा के भाइयों ने लाल चूनर पकड़ रखी थी । जिसके नीचे ईशा चल रही थीं । ये नजारा देख ऐसा लगा जैसे कोई शहजादी आ रही हो ।
ईशा ने अपनी शादी के लिए ऑफ व्हाइट लहंगा चुना उसके साथ लाल चूनर का कंबीनेशन कहर ढा रहा था। बिजनेस टायकून के दामाद आनंद पीरामल भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में जंच रहे थे । ईशा की मां यानी नीता अंबानी ने सुनहरे और बैगनी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह किसी महारानी से कम नहीं दिख रही थीं। नीता ने अपने माथे पर छोटा सा मांग टीका और नाक में नथ पहनी थी जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।