बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री में शादी का मौसम चल रहा है। जहां एक ओर ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लिए तो वहीं कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी सात जन्मों का रिश्ता बांधा। न केवल ईशा और कपिल बल्कि इन 2 दिनों में सिनेमा और टीवी की दुनिया की 5 हस्तियों ने शादी की। तो चलिए आपको ऐसी 5 हस्तियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने 2 दिन के अंदर शादी रचाई।
ईशा अंबानी ही नहीं 2 दिन में इन 5 स्टार्स ने कर ली शादी, एक की तो दूसरी बार हुई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशा अंबानी-आनंद पीरामल
मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी सात जन्मों के लिए आनंद पीरामल की हो चुकी हैं। ईशा और आनंद की शाही शादी एंटीलिया से हुई। ईशा की शाही शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं का जमावड़ा लगा। ईशा ने शादी में ऑफ व्हाइट रंग का लहंगा गोल्डन कॉम्बिनेशन के सात पहना हुआ था। इस लहंगे के साथ ईशा ने लाल रंग की चुनरी डाली हुई थी। आनंद पीरामल ईशा से मैचिंग करते हुए ऑफ व्हाइट और गोल्डन कलर की शेरवानी पहने हुए थे।
कपिल शर्मा-गिन्नी
कपिल शर्मा ने 12 दिसंबर को गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ के साथ शादी कर ली है। कपिल जहां ग्रीन और गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए, वहीं गिन्नी रेड गोल्डन लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कपिल ने पगड़ी पहनी हुई थी और उनके हाथ में तलवार भी दिखी। जालंधर स्थित होटल कबाना में यह शादी हुई। सिख रीति रिवाज से दोनों ने एक दूसरे को हमसफर बनाया।
पारुल चौहान-चिराग ठक्कर
'बिदाई' सीरियल से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस पारुल चौहान ने चिराग ठक्कर से मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी कर ली है। पारुल लंबे वक्त से चिराग को डेट कर रही थीं और आखिरकार शादी के बंधन में बंध गईं। पारुल की शादी में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार्स शामिल हुए थे। अपने खास दिन पर पारुल ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी तो वहीं चिराग सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए थे। इसके साथ ही पारुल ने गले में भारी हार पहना हुआ था और टाइट बन बनाया हुआ था। शादी की इन तस्वीरों में पारुल खूबसूरत लग रही हैं।
रघु राम-नताली
रियलिटी शो रोडीज के फेमस जज रघु राम ने 12 दिसंबर को शादी कर ली है। यह रघु राम की दूसरी शादी है। रघु ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से गोवा में समुद्र किनारे सात फेरे लिए। रघु और नताली के करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी हुई। रघु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। शादी में एक्टर रणविजय सिंह भी शामिल हुए। दूल्हा बने रघु राम व्हाइट कुर्ते और रेड धोती में नजर आए। वहीं नताली ने पारंपरिक व्हाइट एंड गोल्डन बॉर्डर की सिल्क साड़ी पहनी।
Love and Laughter ❤️ @nataliediluccio Pics: picsurely #TuKaregiShaadi #NatRag
A post shared by Raghu Ram (@instaraghu) on